Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hisar Vidhan Sabha Seat Live: बीजेपी के लिए सावित्री जिंदल बनी बड़ी चुनौती, हिसार विधानसभा सीट पर सबसे आगे

Hisar Vidhan Sabha Chunav Result LIVE इस समय हिसार सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) लीड कर रही हैं। ऐसी उम्मीद थी कि वह बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट न दे कर के बीजेपी नेता कमल गुप्ता को दिया। जिसके बाद सावित्री ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का एलान कियाा

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 08 Oct 2024 11:55 AM (IST)
Hero Image
Hisar Vidhan Sabha Seat: सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा सीट से मारी बाजी

डिजिटल डेस्क, हिसार। हरियाणा के हिसार जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस समय हिसार सीट से कांग्रेस इसके लिए हिसार के महावीर स्टेडियम में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट से सावित्री जिंदल सबसे आगे हैं। खास बात है कि हरियाणा में चुनाव से पहले बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।

साल 2005 में एक हेलीकॉप्टर हादसे में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल (OM Prakash Jindal) की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद पत्नी सावित्री जिंदल ने राजनीति में एंट्री की। उस दौरान उन्होंने हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में फिर एक बार हिसार विधानसभा सीट से जीत हासिल की

बता दें कि सावित्री जिंदल ने 2005 में पति ओम प्रकाश के देहांत के बाद राजनीति ज्वाइन की। उस दौरान उन्होंने हिसार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत अख्तियार की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2009 में फिर एक बार हिसार विधानसभा सीट से जीत हासिल की।

Live Updates:

  • हिसार विधानसभा सीट पर सावित्री जिंदल कांग्रेस प्रत्याशी राम निवास से 5103 वोटों से आगे हैं। वहीं बीजेपी के कमल गुप्ता से सावित्री 6639 वोटों से आगे हैं।
  • निर्दलीय उम्मीदवार गौतम सरदाना चौथे नंबर पर हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजय पांचवें नंबर पर हैं।
  • हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के राम निवास रारा हैं तो तीसरे नंबर पर बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता हैं। 
  • हिसार में सावित्री जिंदल राम निवास से 3836 वोटों से लीड कर रही हैं। वहीं राम निवास बीजेपी प्रत्याशी कमल गुप्ता से 4173 वोटों से आगे हैं।
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें