Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather: आज से बदल सकता है मौसम, दो दिन तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

प्रदेश में मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। रविवार सुबह से मौसम में बदलाव हो सकता है। बादलवाई रहने के साथ हवाएं चल सकती है। साथ ही 27 नवंबर रात से बूंदाबांदी की संभावना है। दूसरी तरफ से प्रदेश में स्माग अभी कम नहीं हुआ है। फरीदाबाद की हवा सबसे ज्यादा खराब है और 416 एक्यूआइ के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Sun, 26 Nov 2023 09:03 AM (IST)
Hero Image
आज से बदल सकता है मौसम, दो दिन तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। रविवार सुबह से मौसम में बदलाव हो सकता है। बादलवाई रहने के साथ हवाएं चल सकती है। साथ ही 27 नवंबर रात से बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश में करनाल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और हिसार का 9.5 डिग्री पहुंच गया है।

कई जिलों की हवा ज्यादा खराब 

दूसरी तरफ से प्रदेश में स्माग अभी कम नहीं हुआ है। फरीदाबाद की हवा सबसे ज्यादा खराब है और 416 एक्यूआइ के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। कई जिलों की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में है। प्रदेश में मौसम आमतौर पर साफ और खुश्क रहा है।

मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते शनिवार रात या रविवार सुबह से बादलवाई रहने और हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद बूंदाबांदी भी हो सकती है। हवा चलने और बूंदाबांदी होने से जिलों में छाया स्माग भी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Earthquake in Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.0 मापी गई तीव्रता

पिछले दिनों जब वर्षा हुई थी तो हवा काफी साफ हो गई थी और हवा सांस लेने योग्य बन गई थी। मगर दीपावाली के दौरान हवा फिर से काफी ज्यादा खराब हो गई थी।

ज्यादा खराब हवा

फरीदाबाद    416

बल्लभगढ़    376

रोहतक       352

नारनौल       344

भिवानी        338

गुरुग्राम       336

बहादुरगढ़   330

हिसार        313

खराब श्रेणी

जींद             276

कैथल           256

चरखी दादरी 255

सिरसा         246

कुरुक्षेत्र       235

सोनीपत      209

फरीदाबाद में 416 पर पहुंचा एक्यूआई

प्रदेश में काफी जिलों की हवा खराब है। फरीदाबाद की हवा ज्यादा खराब होने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 416 तक पहुंच गया है।

गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कारण हवा सांस लेने योग्य नहीं है। इसके अलावा आठ जिलों की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में है। इसमें मुख्य रूप से बल्लभगढ़, भिवानी, बहादुरगढ़, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, नारनौल और रोहतक शामिल है।

यह भी पढ़ें: Gurugram Chintels Paradiso: टावरों को गिराने से पहले RWA के साथ साझा किया जाए प्लान, फ्लैट मालिकों में हलचल तेज