Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा चुनाव में उतरे निर्दलीयों के पास दौलत का भंडार, कोई डायमंड का शौकीन तो किसी के पास कई किलो सोना

Haryana Assembly Election हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। कुछ उम्मीदवारों के पास तो किलो के हिसाब से सोना है। निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल के पास 16 किलो सोना और 270 करोड़ की संपत्ति है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी के पास 5 किलो सोना और 35 किलो चांदी है। जानिए अन्य उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sun, 15 Sep 2024 07:38 AM (IST)
Hero Image
सावित्री जिंदल के पास 270 करोड़ की संपत्ति और रणजीत चौटाला के पास 8 किलो सोना

जागरण टीम, हिसार। प्रदेश में नामांकन पत्र जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 1221 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। पार्टी प्रत्याशियों से ज्यादा तो निर्दलीय आभूषण के शौकीन हैं। हमारे प्रत्याशी करीब 320 किलो सोने के मालिक हैं।

इसमें सबसे पहले हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल का नाम है। वहीं, सरकार में मंत्री रहने के बावजूद जेपी दलाल और अनिल विज के पास कोई सोने के आभूषण नहीं। जबकि श्रुति चौधरी के पास 10 किग्रा सोने-हीरे के आभूषण और 75 किग्रा चांदी है। वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी के पास 30 ग्राम और उनकी पत्नी सुमन के पास सौ ग्राम सोना है।

सावित्री जिंदल के पास ढाई क्विंटल चांदी

हिसार विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल के पास खुद के नाम की कोई गाड़ी नहीं है। हालांकि उनके पास 16 किलो 407 ग्राम सोना, डायमंड, पन्ना, रूबी, कुंदन, स्टोन आदि गहने हैं। 270 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति ही 190 करोड़ रुपये की हैं। अभी सावित्री के पास करीब ढाई क्विंटल चांदी हैं।

भव्य के पास एक करोड के आभूषण

आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के पौत्र भव्य बिश्नोई के नाम कोई गाड़ी नहीं है और न कोई कृषि भूमि है। हालांकि एक करोड़ के गहने जरूर हैं। भव्य के पास पांच करोड़ 89 लाख 30 हजार 875 रुपये की चल संपत्ति है तो एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

भव्य पर एक करोड़ 98 लाख 86 हजार 530 रुपये का लोन भी है। इधर, दादरी से भाजपा प्रत्याशी पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान के पास करीब 68 हजार रुपये कीमत की आठ ग्राम की सोने की अंगूठी है तो उनकी पत्नी के पास 29.60 लाख रुपये के 400 ग्राम सोने के आभूषण हैं।

रणजीत चौटाला भी डायमंड के शौकीन

पूर्व सीएम देवीलाल चौटाला के बेटे रानियां से निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला और उनकी पत्नी के पास नौ लाख के डायमंड के आभूषण हैं। इसके अलावा नौ सौ ग्राम सोना है। जबकि आठ किलोग्राम चांदी के आभूषण हैं।

नरवाना की इनेलो प्रत्याशी के पास 300 ग्राम सोना

नरवाना की इनेलो प्रत्याशी विद्यारानी के पास 1,06,27,661 रुपये की 11 गाड़ियां हैं। 340 ग्राम सोना है। सफीदों से निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य के पास 130 ग्राम सोना है। सफीदों से ही पूर्व विधायक व निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल के पास एक लाख 13 हजार रुपये के आभूषण हैं।

हिसार में निर्दलीय प्रत्याशी सुनील के पास एक किलो से ज्यादा सोना

हिसार विधानसभा सीट से एक और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील के पास पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। चुनाव आयोग के पास जमा एफिडेविट के अनुसार उनके एक किलो 150 ग्राम सोना है। इसमें 300 ग्राम खुद के पास तो 850 ग्राम पत्नी के पास सोना है। इनके पास सात करोड़ 77 लाख 46 हजार रुपये चल संपत्ति है तो एक अरब 32 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपये की अचल संपत्ति हैं।

भूपेंद्र हुड्डा और उनकी पत्नी के पास पांच किलो सोना

गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा के पास पांच किलो 150 ग्राम सोने के आभूषण और 35 किलोग्राम चांदी है। इसके अलावा आशा हुड्डा के पास 50 लाख रुपये के स्टोन हैं।

दिग्विजय चौटाला के पास दो किलो सोना और पांच किलो चांदी

डबवाली विधानसभा से जजपा प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला के पास 2100 ग्राम सोने के जेवरात और 5 किलो चांदी है। वहीं, सिरसा से हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा के पास 3925 ग्राम सोना है। वहीं, रतिया से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पास डेढ़ किलो सोना तो सात किलो चांदी है।

प्रत्याशियों की

कृषि मंत्री के पास अंगूठी तक नहीं

लोहारू से भाजपा प्रत्याशी व कृषि मंत्री जेपी दलाल के पास एक अंगूठी तक नहीं है और न कोई कार उनके नाम है। जबकि उनकी पत्नी के पास 2612 ग्राम सोने के आभूषण है जिनकी कीमत करीब 1.75 करोड़ है।

यह भी पढ़ें- Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस ने काटा टिकट तो जसबीर के छलके आंसू, समर्थकों पर छोड़ा चुनाव लड़ने का फैसला

चित्रा सरवारा के पास पांच लाख के डायमंड

अंबाला शहर से कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी चित्रा सरवारा भी डायमंड की शौकीन हैं। अंबाला छावनी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय उतरीं पूर्व पार्षद चित्रा सरवारा की चल संपत्ति 1 करोड़ 26 लाख रुपये है। चित्रा सरवारा के पास एक किलो सौ ग्राम सोना और पांच लाख के डायमंड के आभूषण है।

श्रुति चौधरी के पास 10 किलो से भी ज्यादा गोल्ड

भाजपा की तोशाम से प्रत्याशी पूर्व सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी 9463 लाख की संपत्ति की मालकिन है। श्रुति चौधरी के पास बीएमडब्ल्यू कार है। हैरान करने वाली बात है कि 10 किलो 950 ग्राम सोने व डायमंड के आभूषण है, जिनकी कीमत करीब 9.39 करोड़ रुपये हैं। हालांकि इसमें डायमंड कितना है यह शपथ पत्र में नहीं है। साथ ही 75 किलोग्राम चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 51.12 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: दादरी में जाट Vs गैर-जाट, क्या है यहां जातियों का गणित; कौन निभाता है बड़ी भूमिका?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर