Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जय नारायण वर्मा ने भूदान आंदोलन में लिया था भाग : प्रोफेसर महेंद्र

जागरण संवाददाता हिसार पूर्व विधायक जय नारायण वर्मा की 14वीं पुण्य स्मृति में सम्मान व श्रद्धांजलि

By JagranEdited By: Updated: Sun, 22 Dec 2019 06:14 AM (IST)
Hero Image
जय नारायण वर्मा ने भूदान आंदोलन में लिया था भाग : प्रोफेसर महेंद्र

जागरण संवाददाता, हिसार : पूर्व विधायक जय नारायण वर्मा की 14वीं पुण्य स्मृति में सम्मान व श्रद्धांजलि समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह में रणबीर गंगवा डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधान सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अध्यक्षता आरएस वर्मा आइएएस उपायुक्त रोहतक ने की। वहीं सम्मान समारोह में विशिष्ट सेवा करने वाले आर्य नगर गुरुकुल के मानद कुलपति तपस्वी आचार्य रामस्वरूप शास्त्री को प्रथम जय नारायण वर्मा सम्मान रजत पत्र से मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने अलंकृत किया। इस कार्यक्रम की विशेषता ये रही कि पर्यावरण को सुध रखने के लिए बुके व फूल मालाओं का का प्रयोग नहीं किया गया व उनकी जगह सूत से निर्मित मालाएं व पौधों का प्रयोग किया गया व अतिथियों का का सम्मान भी इन्हीं से किया गया ताकि पर्यावरण को शुद्ध किया जा सके।

सम्मान समारोह से पूर्व गुरुकुल आर्य नगर के मुख्य अधिष्ठाता मानसिंह पाठक एवं ब्रह्मचारीयों के द्वारा यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। सीडीएलयू के प्रोफेसर महेंद्र सिंह ने बताया कि जय नारायण वर्मा ने संत विनोबा भावे जी से प्रभावित होकर सन 1952 में सर्वोदय के कार्यकर्ता के रूप में कार्य प्रारंभ किया और उन्होंने भूदान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। ट्रस्ट के महासचिव लाल बहादुर खोवाल एडवोकेट ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और ट्रस्ट का परिचय दिया ट्रस्ट हर वर्ष समाज के कार्य करती हैं। मुख्य अतिथि रणबीर गंगवा ने कहा कि वर्मा ने अपने जीवन काल में पिछड़े, दबे कुचले, वंचितों के लिए कार्य किया। सभा का कुशल संचालन चन्द्ररामगुरी अलंकार ने किया, उनका सहयोग डा. पटेल स्वामी ने किया।

समारोह में नवनियुक्त अमित कुमार एचसीएस, डॉक्टर सुभाष प्रजापति एचसीएस व आरएस वर्मा आइएएस उपायुक्त रोहतक की पत्नी पुष्पा वर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह को सेवानिवृत्त बलवान सिंह आइपीएस हेतराम आइपीएस अशोक वर्मा पूर्व चेयरमैन, डाक्टर कुलवंत जांगड़ा, बन्नी सिंह जांगड़ा, शेर सिंह प्रजापति, राजबीर बरवाला, शकुंतला जाखड़, देशराज कंबोज, राम सिंह फौजी, राम कुमार आर्य, महेंद्र भाटी बड़वा, रमेश आर्य, ईश आर्य व कर्मबीर शास्त्री आदि ने संबोधित किया। समारोह में प्रधान महासभा शेर सिंह, महासचिव कृष्ण गंगवा जिला पार्षद राजेश बगला, रामनिवास लक्ष्य पब्लिक स्कूल, सतबीर वर्मा, कुलभूषण जांगड़ा, बलदेव जलंधरा, डा. कौशल वर्मा, अनु चिनिया, समाज सेविका, सुरेश पुनिया, एच एस गांधी, रामभज महम, लेखराम बरवाला प्रधान, डा. करतार बरवाला, डाक्टर महेंद्र गंगवा, नीतू गंगवा, महिद्र गैदर, आदि भी उपस्थित रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें