Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजने का क्रेज, 25 हजार रुपये प्रति मेकअप तक के पैकेज

ब्यूटी पार्लरों में अब तक की बुकिंग में सर्वाधिक 30 से 35 साल की सुहागिनें शामिल हैं। वे अपनी शादी पर जिस प्रकार दुल्हन की तरह सजी थी उसी तरीके से करवा चौथ पर भी सजने के लिए स्पेशल ब्राइडल लुक मेकअप करवाने में सर्वाधिक रूचि दिखा रही हैं।

By Pawan KumarEdited By: Manoj KumarUpdated: Wed, 12 Oct 2022 11:59 AM (IST)
Hero Image
अखण्ड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, हिसार : अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में सजने संवरने का क्रेज रहता है। शहर के विभिन्न ब्यूटी पार्लरों में अब तक की बुकिंग में सर्वाधिक 30 से 35 साल की सुहागिनें शामिल हैं। वे अपनी शादी पर जिस प्रकार दुल्हन की तरह सजी थी उसी तरीके से करवा चौथ पर भी सजने के लिए स्पेशल ब्राइडल लुक यानि दुल्हन लुक का मेकअप करवाने में सर्वाधिक रूचि दिखा रही हैं। ब्यूटी पार्लरों में ब्राइडल लुक के मेकअप के लिए सर्वाधिक बुकिंग 30 से 35 की उम्र की महिलाओं ने करवाई है।

ब्यूटी पार्लर में विशेष आफर

ब्यूटी पार्लर संचालिकों ने बताया कि उनके ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं के सजने संवरने के लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं। करवा चौथ के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। ग्राहकों को कम से कम दाम में बेहतरीन मेकअप से लेकर मेहंदी की सुविधा देने का प्रयास है। त्योहार से पूर्व मेहंदी लगवाने के लिए नए-एक आकर्षक पैक हैं, जो न्यूनतम 100 से 600 रुपये तक औसतन हैं। वहीं मेकअप की बात करे तो न्यूनतम गली मोहल्लों के ब्यूटी पार्लर पर 500 से शहर के बड़े पार्लर में 25 हजार रुपये प्रति मेकअप तक के पैकेज हैं। इनमें 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत का महिलाओं को पैकेज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। अलग अलग ब्यूटी पार्लर अलग-अलग डिस्काउंट पैकेज दे रहे है। सर्वाधिक डिस्काउंट ब्राइडल लुक के मेकअप में है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है तो सोने व चांदी के साथ-साथ आर्टिफिशियल ज्वैलरी की डिमांड भी बढ़ी है।

सुहागिनें एचडी मेकअप को अधिक दे रही तवज्जों

पीएलए मार्केट से ब्यूटी एक्सपर्ट सोनल ने कहा कि ज्यादा महिलाएं एचडी मेकअप पसंद कर रही हैं। अभी वे प्री ब्यूटी ट्रीटमेंट ले रही हैं, जिससे करवाचौथ में अच्छा ग्लो आ सके। करवा चौथ पर महिलाओं का ध्यान एचडी मेकअप पर है। इसमें न्यू कपल ब्राइडल मेकअप की जगह एचडी मेकअप अधिक पसंद करती है। इसके अलावा मेहंदी व स्टेट हेयर भी उनकी पसंद है। करवा चौथ के लिए महिलाओं ने बुकिंग लेना भी पसंद कर दिया है। हालांकि बुकिंग में ब्राइडल लुक से लेकर एचडी मेकअप बुकिंग तक शामिल है। मेहंदी में दिल, पति की तस्वीर बनाने से लेकर नाम लिखवाना भी पसंद किया जा रहा है।

न्यू कपल घर पर भी हो रहीं तैयार

सेक्टर 9-11 से ब्यूटी एक्सपर्ट यशिका ने बताया नए जोड़ों में पार्लर की जगह अपने घर पर सजना भी प्राथमिकता पर आता जा रहा है। कारण है कि अब महिलाएं अपनी त्वचा को लेकर भी चिंतित रहती है। यूथ अधिकांश मेकअप जानती हैं। जिसके चलते यूथ अधिकांश घर पर ही सजना संवरना पसंद करने लगे हैं। न्यू कपल मेहंदी व स्टेट हेयर के लिए ब्यूटी पार्लर का रूख अधिक कर रही हैं। वर्तमान में ब्यूटी पार्लर में महिलाएं बालों के नए लुक के लिए अधिक पहुंच रही है।

-- -- - रेड स्क्वेयर मार्केट व राजगुरु मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर संचालिका व ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा चौहान ने कहा कि इस साल न्यू कपल की जगह 30 से 35 साल की सुहागिनें अधिक मेकअप के लिए आ रही है। इनमें अधिकांश ब्राइडल लुक यानि दुल्हन लुक में सजना चाहती है। इस आयुवर्ग में सुहागिनों में दुल्हन की तरह सजने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वे अपने परिवार की नई दुल्हन से बेहतर लुक में दिखने चाहती है। ब्राइडल लुक 15 हजार से 25 हजार रुपये तक के पैकेज में है। इसके अलावा महिलाएं कलर हेयर, क्रिंपिंग हेयर और स्टेट हेयर पसंद कर रही हैं।

-- - सेक्टर 16-17 से ब्यूटी एक्सपर्ट बबीता ने बताया कि वर्तमान में हिसार में बाजारों के साथ साथ गली मोहल्लों में भी ब्यूटी पार्लर बड़े स्तर पर खुल गए हैं। 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर करवा चौथ तक ग्राहक को आकर्षित करने के लिए ब्यूटी पार्लर में अलग अलग मेकअप पर 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक पैकेज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। बात मेकअप की करे तो 500 रुपये से शुरु होकर करीब 10 हजार रुपये तक भी पहुंच जाता है। लेकिन सर्वाधिक महंगा पैकेज ब्राइडल लुक का है जो बाजारों के ब्यूटी पार्लर पर करीब 25 हजार रुपये प्रति पैकेज तक पहुंच रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें