Move to Jagran APP

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेशाध्‍यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने की राज्य कमेटी व जिला चेयरमैन की घोषणा

एडवोकेट खोवाल ने बताया कि राज्य कमेटी में नरेश अत्री पानीपत को राज्य कनवीनर नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व चेयरपर्सन कमलेश पांचाल सोनीपत को राज्य कॉर्डिनेटर व राहुल जैन अंबाला को राज्य महासचिव व ऑफिस इंचार्ज का कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार अन्‍य पदों पर जिम्‍मेदारी दी है

By Manoj KumarEdited By: Wed, 31 Mar 2021 03:57 PM (IST)
राष्ट्रीय चेयरमैन सांसद विवेक तन्खा व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार सौंपी जिम्मेदारी

हिसार,  जेएनएन। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने राज्यसभा सांसद व लीगल डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमेन विवेक तन्खा तथा हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार राज्य कार्यकारिणी व जिला चेयरमैन की घोषणा की है। कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एडवोकेट खोवाल ने डिपार्टमेंट पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों की बधाई दी और विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की नीतियों का अनुशरण करते हुए युवा नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बहन कुमारी सैलजा व राष्ट्रीय चेयरमैन सांसद विवेक तन्खा के निर्देशानुसार कमजोर व शोषित वर्ग की आवाज को प्रमुखता के साथ उठाएंगे इसके अलावा वकीलो की भी अनेकों समस्याएं हैं जिनको मैंने स्वयं हरियाणा के प्रत्येक जिले में जाकर जाना है।

आज हरियाणा में ऐडवोकेट प्रोटैक्शन एक्ट लागू करवाने की हरियाणा सरकार से मांग की गई इसके अलावा सभी बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी को अपग्रेड करवाने के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध करवा कर ई लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए ताकि ईलाइब्रेरी को हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से कनेक्ट किया जा सके तथा कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए पर्याप्त चेंबर व रेस्ट रूम की व्यवस्था की जानी चाहिए, मेडिक्लेम की सुविधा मिले वकील की असमय मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिले, ऐसी समस्याओं का निदान करवाने का भरपूर प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे तथा आए दिन बीजेपी सरकार द्वारा लाए जा रहे जनविरोधी गलत कानूनों के खिलाफ अदालतों में याचिकाएं लगाकर उन्हें रद्द करवाने का काम करेंगे।

एडवोकेट खोवाल ने बताया कि राज्य कमेटी में नरेश अत्री पानीपत को राज्य कनवीनर नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व चेयरपर्सन कमलेश पांचाल सोनीपत को राज्य कॉर्डिनेटर व राहुल जैन अंबाला को राज्य महासचिव व ऑफिस इंचार्ज का कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार सुरेश कुमार जींद, मनवीर सिंह कलेर यमुनानगर, चांदराम चौहान करनाल व निलेश बहमनी रोहतक को वाइस चेयरमैन मनोनीत किया गया। निलेश बाहमनी को वाइस चेयरमैन के साथ साथ सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इसके साथ साथ सुरेंद्र कुमार बंसल सिरसा, श्याम सिंह छोक्कर कुरूक्षेत्र, विजय गौतम यमुनानगर, पंकज कुमार चुघ चंडीगढ़, मनजीत कृपाल दिल्ली, सुरजीत सिंह कुरूक्षेत्र, मुकेश कुमार रेवाड़ी, शौकिन सिंह भिवानी, संजीव चौधरी पंचकुला, नवमोहित सिंह चंडीगढ़, मनोज अरोड़ा फरीदाबाद, उदित मेहंदीरत्ता पंचकुला, ललित नय्यर रोहतक, विकास कुमार भिवानी व आनंद कुमार करनाल को राज्य महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये बने सचिव व एडवाइजरी कमेटी सदस्य

एडवोकेट खोवाल ने बताया कि राजकपूर बामल हिसार, दिनेश जांगड़ा पंचकुला, अर्जून श्योराण चंडीगढ़, रामनारायण सैनी रोहतक, पवन कुमार तुंदवाल पंचकुला, अजीत सौलंकी झज्जर, महेश कुमार रेवाड़ी, धीरेन्द्र चाहर झज्जर, गुलशन बागोरिया हांसी, राजेश श्योकंद हिसार, मोहित बुद्धिराजा पानीपत, कमलजीत बहादुरगढ़, मोहित गोला दिल्ली व यशपाल सिंह पंचकुला को सचिव, पंकज कुमार पानीपत, संदीप बिश्रोई हिसार, प्रशांत साहु जींद, श्वेता शर्मा हिसार, मोहनलाल भौरिया रोहतक, विक्रांत कुमार वाल्मीकि झज्जर, सुनीता रंगा रेवाड़ी, सुखदेव शर्मा करनाल, कमल अरोडा रोहतक व बलवान सिंह नाहर चंडीगढ़ को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। एडवोकेट खोवाल ने बताया कि कमल शर्मा चंडीगढ़, डॉ समशुद्दीन गुरूग्राम, एनसीबीसी के पूर्व सदस्य अशोक कुमार सैनी नारायणगढ अंबाला, सुभाष गोदारा चंडीगढ़, मुकेश कुमार राव चंडीगढ़, सौरेश खन्ना करनाल व रमेश कुमार बामल चंडीगढ़ की राज्य एडवाइजरी कमेटी बनाई गई है।

इन्हें सौंपी जिला चेयरमैन की जिम्मेदारी

एडवोकेट खोवाल ने बताया कि रतन सिंह पानु को हिसार जिले का चेयरमेन नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार आरपी शर्मा को सिरसा, सीताराम बैनीवाल को फतेहाबाद, जगमेश सिंधु को जींद, अंकुर धीमान को कैथल, अनिल कुमार शर्मा को भिवानी, नवीन बाखेटा को चरखीदादरी, मुकेश कुमार बागोतीया को महेंद्रगढ़, हितेशवर यादव को रेवाड़ी, मोहम्मद इरशाद को नूह, मंदीप सेहरा को गुरूग्राम, विनोद यादव को फरीदाबाद, सुरेंद्र सिंह डागर को पलवल, बिजेंद्र सिंह रंगा को झज्जर, सुशील जुनेजा को रोहतक, गौरव सैनी को सोनीपत, विपिन कुमार कपूर को पानीपत, अमृत बिसेयर को करनाल, विकास सांगवान को कुरूक्षेत्र, जुबेर अली को यमुनानगर अवतार सिंह को अम्बाला व अमन दत्त शर्मा को पंचकुला जिले के जिला चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज इस अवसर पर एचपीएससी के पूर्व मेंबर जगन्नाथ, शैलेश वर्मा, मुकेश सैनी, कुलवंत सैनी आदि भी उपस्थित रहे।