Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बीजेपी के लिए बागी बनीं देश की सबसे अमीर महिला, सावित्री जिंदल ने हिसार से बतौर निर्दलीय भरा पर्चा

Haryana Assembly Election 2024 देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल (Savitri Jindal Nomination) ने हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कर दिया है। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमल गुप्ता से होगा। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से भाजपा सांसद हैं। लोकसभा चुनाव से पहले नवीन ने भाजपा ज्वाइन की थी।

By Agency Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 12 Sep 2024 07:07 PM (IST)
Hero Image
सावित्री जिंदल ने हिसार से किया नामांकन

एएनआई, हिसार। Haryana Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल की मां व पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने हिसार से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर दिया है।

नामांकन भरने के बाद सावित्री जिंदल ने कहा कि मैंने हिसार के विकास और बदलाव के लिए सेवा करने का संकल्प लिया है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और ओम प्रकाश जिंदल ने इस परिवार से मेरा रिश्ता जोड़ा था।

हिसार से उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने कहा कि जिंदल परिवार ने हमेशा हिसार की सेवा की है। मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनका भरोसा कायम रखने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।

आपका विश्वास मेरी शक्ति है: सावित्री जिंदल

— Savitri Jindal (@SavitriJindal) September 12, 2024

सावित्री जिंदल ने एक्स पर लिखा मेरे हिसार के परिवारजनों आप सभी के समर्थन से आज मैंने हिसार विधानसभा से हिसार की जनता के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

हिसार की जनता का आशीर्वाद सदैव बाऊ जी (ओपी जिन्दल जी) के साथ रहा है और मैं, समर्पण और पारदर्शिता के साथ हिसार परिवार की सेवा में तत्पर थी, हूं और रहूंगी। आप सभी का विश्वास ही मेरी शक्ति है।

यह भी पढ़ें- Savitri Jindal Profile: कौन हैं देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल? आज थामेंगी भाजपा का दामन

भाजपा ने कमल गुप्ता को दिया टिकट

उस दौरान जब भाजपा ने हिसार विधानसभा क्षेत्र से कमल गुप्ता को मैदान में उतारा तो पत्रकारों ने सावित्री जिंदल से पूछा था कि क्या सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ना बगावत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं माना जाएगा। मैंने सिर्फ अपने बेटे (लोकसभा चुनाव में नवीन जिंदल) के लिए प्रचार किया था। मैंने (भाजपा की) कोई सदस्यता नहीं ली है। सावित्री जिंदल दो बार हिसार सीट से विधायक चुनी गईं।

उन्होंने 2005 में कांग्रेस विधायक के तौर पर पहली बार हरियाणा विधानसभा में हिसार का प्रतिनिधित्व किया था। साल 2009 में वह फिर से इस सीट से चुनी गईं और 2013 में सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री बनीं। इस साल मार्च में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी, जब उनके बेटे नवीन जिंदल ने भी पार्टी छोड़ दी और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। 

देश की सबसे अमीर महिला हैं सावित्री

देखे तों सावित्री जिंदल का नाम देश की सबसे अमीर महिला के रूप में शामिल हैं। फोर्ब्स इंडिया ने उन्हें इस साल देश की सबसे अमीर महिला के तौर पर लिस्टिड किया है। उनकी कुल संपत्ति 29.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में चुनाव के बीच फोगाट फैमिली में 'दंगल', भतीजी विनेश के राजनीति में जाने से क्यों नाराज हैं ताऊ महावीर?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर