Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इस कारण हरियाणा के राज्‍यपशु को मार दी गोली

गांव सीसवाल में महलसरा रोड पर ढाणी के खेतों में एक नील गाय की गोली मारकर हत्या कर दी।

By manoj kumarEdited By: Updated: Sat, 22 Dec 2018 01:26 PM (IST)
Hero Image
इस कारण हरियाणा के राज्‍यपशु को मार दी गोली

 मंडी आदमपुर, जेएनएन। गांव सीसवाल में महलसरा रोड पर ढाणी के खेतों में एक नील गाय की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही जीव रक्षा विभाग से दिनेश जांगड़ा मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार ढाणी के खेतों में नील गाय विचरण कर रही थी इस दौरान शिकारियों ने निशाना बनाते हुए नील गाय को गोली मार दी।

जीव रक्षा समिति के जिला प्रधान कृष्ण राड़, कृष्णलाल काकड़, विनोद मलापुर, सुनील राड़ आदि ने बताया कि क्षेत्र में पहले कुत्तों का आतंक था जो काला हिरण व अन्य जीवों को अपना शिकार बनाते थे। अब खेतों में रखवाली के लिए रखे गए शिकारियों का आतंक है करीब 10-15 दिन पहले गांव सदलपुर में भी इस तरह का मामला सामने आया था। उपनिरिक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि विभाग ने शिकारी के वन्य प्राणी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

धुंध में नीलगाय से हो रहे हादसे

जीव रक्षा समिति के सदस्यों ने बताया कि एचएयू के खाली पड़े खेतों से नील गायों को जबरन बाहर निकाला जा रहा है। नील गाय हाईवे पर आकर सड़क हादसों का कारण बन रही है। जीव रक्षा समिति के उपप्रधान विनोद खिलेरी मलापुर ने बताया कि नील गायों को जबरन रोड की तरफ निकाला जा रहा है। इससे जहां 3-4 नील गाय घायल हो गई, वहीं एक की मौत हो गई। इस बारे में जीव रक्षकों ने डीएफओ को मामले से अवगत करवाया तो अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डीएफओ ने बताया कि बिना परमिशन के वन्य जीव को बाहर रोड पर नही निकाला जा सकता। इसके लिए यूनिवर्सिटी  को पत्र भेजकर अवगत करवा दिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें