Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather News: आज रात से बदलेगा मौसम, हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

हरियाणा में मानसून के दस्तक दे चुका है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग की मानें तो 15 जुलाई तक हरियाणा के मौसम में बदलाव होता रहेगा। बारिश से तापमान में भी गिरावट रहेगी। वहीं बुधवार को मौसम में बदलाव के चलते लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

By Amit Dhawan Edited By: Rajiv Mishra Updated: Thu, 11 Jul 2024 07:36 AM (IST)
Hero Image
वीरवार रात से मौसम में हो सकता है बदलाव (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में परिवर्तन के साथ ही वीरवार रात से बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञानियों ने 11 जुलाई रात से हवाओं में बदलाव के साथ प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

इसके बाद 14 और 15 जुलाई को फिर से मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी रहने की संभावना है। बुधवार को मौसम में बदलाव के चलते गर्मी अधिक रही। उमस से लोग परेशान रहे।

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हुई है। इससे तापमान में गिरावट के साथ उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी से अभी लोगों को परेशानी हो रही है।

वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather News: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, कांगड़ा और शिमला में छाए बादल; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

तापमान में होगा गिरावट

राज्य में दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता 11 जुलाई से फिर से बढ़ने की संभावना को देखते हुए ज्यादातर क्षेत्रों में वीरवार देर रात से 13 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है परंतु 14 व 15 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी रहने की संभावना है।

उत्तरी जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा तथा पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Heavy Rain Alert: सावधान! बिहार के इन 5 जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट