Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather News: हरियाणा के आठ जिलों में हुई बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। बारिश के चलते कई जिलों के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से रविवार को भी वर्षा के आसार जताए गए हैं।

By Amit Dhawan Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:09 AM (IST)
Hero Image
आने वाले दिनों में भी बारिश का आसार (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में शनिवार को मानसून की आठ जिलों में वर्षा हुई। इससे काफी जिलों के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम विज्ञानियों की तरफ से वर्षा के आसार जताया गया है।

वर्षा के चलते सिरसा का तापमान भी 35.4 डिग्री तक तक पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिनों में होने वाली वर्षा से तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रविवार को भी हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से वर्षा का शनिवार को यलो अलर्ट जारी किया गया था। उसके चलते आठ जिले हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, मेवात, पंचकूला, सोनीपत, भिवानी में वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हो सकती है। वहीं हिसार में 10 एमएम, सिरसा में 14 एमएम, मेवात में 19.5 एमएम, सोनीपत 1.5 एमएम का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में मानसून मेहरबान, 12 जिलों में आज भारी बारिश के आसार; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

तापमान में चार डिग्री तक गिरावट

प्रदेश में हुई वर्षा के चलते कई जिलों के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

अंबाला में जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री था जो बारिश के चलते गिर कर 31.7 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार हिसार में 35.4 डिग्री से घटकर 33.2 डिग्री तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Haryana News: विधानसभा चुनाव में फिर साथ आने को तैयार इनेलो और बसपा! अभय चौटाला ने मायावती से की मुलाकात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें