Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अलविदा राजू पंजाबी... सॉलिड बॉडी, देसी-देसी जैसे इन पांच Superhit गानों ने पूरी दुनिया को बनाया दीवाना

Raju Punjabi Death जाने माने गायक 40 वर्षीय राजू पंजाबी का सोमवार रात निधन हो गया। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और गानों को नई राह दिखाने वाले राजू पंजाबी के गाने हरियाणा ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी खूब सुने जाते हैं। उनका देसी-देसी ना बोल्या कर छोरी रे तू चीज लाजवाब और साॅलिड बाॅडी गाना खूब प्रचलित हुआ था। आइये जानते हैं उनके पांच फेमस गानों के बारे में।

By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Tue, 22 Aug 2023 04:07 PM (IST)
Hero Image
40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए मशहूर गायक राजू पंजाबी

हिसार, जागरण डिजिटल डेस्क। Raju Punjabi Death: हरियाणा के जाने माने गायक 40 वर्षीय राजू पंजाबी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके कई ऐसे गाने हैं, जो काफी ज्यादा फेमस हुए हैं। शायद यही कारण है कि राजू पंजाबी ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। राजू पंजाबी के लगभग हर गाने को सुनकर लोगों में जोश आ जाता है। देसी-देसी ना बोल्या कर छोरी रे तो आपने सुना ही होगा।

ये गाना हर घर, पार्टियों में खूब चलता है। ये ही नहीं राजू पंजाबी का तू चीज लाजवाब, अच्छा लागे से और साॅलिड बाॅडी जैसे कई गाने हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुने जाते हैं। हरियाणा के टॉप सिंगर्स में से एक राजू पंजाबी ने हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री और हरियाणवी गानों को अलग दिशा भी दी है। राजू पंजाबी को उनके प्रशंसक प्यार से "सुरों का राजा" कहते हैं।

गाने सुन थिरकने लगते हैं पांव

राजू पंजाबी के गानों के फैंस सिर्फ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में ही नहीं बल्कि भारत के कई राज्यों में है। राजू पंजाबी के कई गानों पर तो लोगों ने इंस्टाग्राम की रील से लेकर खुद के म्यूजिक वीडियो भी बना रखे हैं। आइये आपको बताते हैं कि राजू पंजाबी के वो पांच फेमस गाने कौन से हैं, जिसको सुनकर किसी के भी पैर थिरकने लगते है।

1- साॅलिड बाॅडी

राजू पंजाबी का सॉलिड बॉडी गाना इतना फेमस हुआ था की हर शादियों में ये गाना बजने लगा था। इस गाने में राजू पंजाबी के साथ अजय हुड्डा और सपना चौधरी नजर आई थी।

https://youtu.be/ou-litQ9hWQ

2- देसी-देसी न बोल्या कर छोरी रे

ये वो गाना है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया था। देसी लड़के ही नहीं बल्कि शहर के नौजवान आज भी इन गानों पर डांस करते हैं। आज के समय में पार्टियों में ये गाना ना बजे ये हो नहीं सकता। इस गाने में राजू पंजाबी के साथ विक्की कालजा, एमडी, प्रियंका तिवारी ने परफॉर्म किया है। इस गाने के लिरिक्स केडी देसी रॉक ने दिए हैं। ये गाना 5 साल पहले 2018 में रिलीज हुआ था।

https://youtu.be/NCc0vovj7KM

3- तू चीज लाजवाब, तेरा कोई न जवाब

ये गाना हरियाणवी गानों के लेटेस्ट गानों में से एक है। इस गाने में परफॉर्म करने वालों में प्रदीप बूरा और सपना चौधरी ने इस गाने में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। इस गाने का निर्देशन अमित बिश्नोई ने किया है। ये गाना 6 साल पहले यानी 2017 में रिलीज हुआ था।

https://youtu.be/ldlMb2ZT9mg

4- अच्छा लागे से

राजू पंजाबी का ये गाना रोमांटिक गानों में से एक है। ये जून 2022 में रिलीज हुआ था। इसमें राजू पंजाबी में गाना गाया है और सामवी और प्रिया सोनी ने परफॉर्मेंस दी है।

https://youtu.be/veVOxTkKSMU

5- भांग मेरे यारा ने

भोलेनाथ पर बना ये गाना राजू पंजाबी ने 2017 में गया था। जिसमें आर्टिस्ट राहुल गांगुली थे, और लिरिक्स एंडी दहिया ने दिए थे।

https://youtu.be/L1qZfmAa2X8

आखिरी गाना 12 अगस्त को हुआ था रिलीज

राजू पंजाबी ने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान और गानों को नई राह दिखाई। हरियाणा में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। उनका आखिरी गाना ''आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा'' इसी महीने में 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। गाने रिलीज होते समय वह अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि उनके आखिरी गाने को तैयार करने में उन्हें लगभग 2 साल का समय लगा था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें