Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raju Punjabi Death: जानें मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का क्या था असली नाम, कितनी संपत्ति के थे मालिक

हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी का मंगलवार की रात निधन हो गया। वे काला पीलिया नाम की बीमारी से पीड़ित थे और हिसार के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। यूं तो सभी लोग उन्हें राजू पंजाबी के नाम से ही जानते थे लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका असली नाम राजू पंजाबी नहीं बल्कि राजा कुमार था।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Tue, 22 Aug 2023 03:18 PM (IST)
Hero Image
दुनिया को अलविदा कह गए हरियाणा के फेमस सिंगर राजू पंजाबी (फोटो- सोशल मीडिया)

हिसार, जागरण डिजिटल डेस्क। Haryanvi Singer Raju Punjabi हरियाणा के हिसार से एक दुखद खबर सामने आई। हरियाणा, राज्यस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अपना गानों से भौकाल जमाने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का आज निधन हो गया। 40 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हम आपको राजू पंजाबी के असली नाम के बारे में बताने वाले हैं। इसके साथ ही बताएंगे की वे कितनी संपत्ति के मालिक थे।

असली नाम राजू पंजाबी नहीं बल्कि यह था

हरियाणा के मशहूर गायक का राजू पंजाबी का असली नाम ‘राजा कुमार’था। उन्होंने अपने म्यूजिक करियर में कई हिट गानें गाए थे। राजू का ‘देसी-देसी ना बोल्या कर छोरी रे’ सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब जैसे कई हिट गानें गाए थे। उनका आखिरी गाना 'आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था' 12 अगस्त को गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को बनने में करीब 2 साल का समय लगा।

इतनी संपत्ति छोड़ गए राजू पंजाबी

राजू पंजाबी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई करते थे। उनकी मौजूदा संपत्ति की बात करें तो वे अच्छी-खासी संपत्ति के मालिक थे। मौजूदा समय में उनकी लगभग 498 करोड़ रुपये की संपत्ति है। राजू पंजाबी हरियाणावी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया मोड़ लेकर आए थे।

राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी थी काफी मशहूर

हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता था। इस इंडस्ट्री में इन दोनों को नाम के बड़े कलाकारों के रूप में सामने आता था। इन्होंने एक साथ कई अलग-अलग म्यूजिक प्रोजेक्ट भी किए थे। दोनों ने तू चीज लाजवाब, सॉलिड बॉडी और देसी-देसी जैसे कई गानों में एक साथ काम भी किया।

इस बीमारी से पीड़ित थे राजू पंजाबी

राजू पंजाबी को जॉन्डिस हुआ था। वे काला पीलिया नाम की बीमारी से पीड़ित थे। इस वजह से उनके लीवर और फेफड़ों संक्रमित हो गए थे। हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और वो वेटिंलेटर पर थे। उनकी मौत की खबर आते ही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री सहित कई राज्यो में शोक की लहर दौड़ पडी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें