Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

श्री श्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली निशान यात्रा

संवाद सहयोगी, हांसी : श्री श्याम मंदिर के 48वें श्री श्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर

By JagranEdited By: Updated: Sat, 16 Jun 2018 08:56 PM (IST)
Hero Image
श्री श्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली निशान यात्रा

संवाद सहयोगी, हांसी : श्री श्याम मंदिर के 48वें श्री श्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में 501 महिलाओं व पुरुषों ने श्री श्याम का जयघोष करते हुए मंदिर परिसर से निशान उठाये और शहर के मुख्य बाजार से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचे। इस भव्य निशान यात्रा का नेतृत्व श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश मित्तल ने किया। निशान यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। यह जानकारी देते हुए श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश राय मित्तल व प्रेस प्रवक्ता राहुल जैन ने बताया कि महोत्सव के प्रति श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह है। उन्होंने बताया कि शनिवार को विशाल श्री श्याम जागरण के बाद 17 जून रविवार सायं हांसी में पहली बार नानी बाई रो मायरो करने के लिए राधास्वरूपा जयकिशोरी अपने श्रीमुख से बाबा का गुणगान करेंगीे। इन कार्यक्रमों को भव्य रूप देने के लिये बंगाल के कारीगरों द्वारा आकर्षक लाइटों से शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। निशान यात्रा के अवसर पर अजय कम्बीरी, कृष्ण कम्बीरी, अनिल बंसल, सुनील दत्त मितल, बलवंत मित्तल, पप्पू खरड़िया, राकेश गोयल, अनिल गोयल, डॉ. राज अरोड़ा, मनमोहन शर्मा, लच्छु गर्ग सहित अनेकों श्याम भक्त उपस्थित थे।