Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather Today: लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, हरियाणा के इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बारिश नहीं होने से पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में बारिश को येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिन तक बारिश होने की उम्मीद है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 22 Jul 2024 07:59 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में रविवार-सोमवार की रात से ही मौसम में परिवर्तन हो रहा है। कुछ जगह बूंदाबांदी के बाद सोमवार दिन से कई जिलों में वर्षा के आसार बन रहे हैं। दरअसल सोमवार से फिर से मानसून की हवाएं सक्रिय हो रही हैं। इसी को लेकर मौसम विज्ञानियों ने 17 जिलों वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

तीन दिन तक बारिश होने की उम्मीद

वर्षा की सूचक काली घटाएं उमड़ने को लेकर इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान के तरफ से आ रही हवाओं के चलते यहां मानसूनी हवाएं फिर सक्रिय होंगी। आने वाले तीन दिन तक वर्षा होने की उम्मीद है। कुछ जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 22 जुलाई से फिर से मानसूनी हवाएं सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही 17 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। वर्षा नहीं होने के कारण पिछले कुछ दिनों दोबारा से तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।

सिरसा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार हिसार का तापमान 39.4 डिग्री, रोहतक का 38.8 डिग्री तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण को लेकर Haryana सरकार का बड़ा कदम, प्रदेश में बनाए जाएंगे 50 हजार वन मित्र; प्रति पेड़ लगाने पर मिलेगी इतनी धनराशि

इन जिलों में यलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिला पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- Sawan 2024: पांडवों ने की थी सीसवाल में शिवलिंग की स्थापना, दूर-दूर से कांवड़ चढ़ाने आते हैं शिव भक्त, हर मनोकामना होती है पूरी