Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यहां किशोरी भगाने का मामला सामूहिक दुष्कर्म के केस में तब्दील, 6 पर केस दर्ज

बरवाला थाना एरिया का किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और 6 पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में तब्दील हो चुका है।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 03 Jul 2018 04:43 PM (IST)
Hero Image
यहां किशोरी भगाने का मामला सामूहिक दुष्कर्म के केस में तब्दील, 6 पर केस दर्ज

जेएनएन, हिसार : बरवाला थाना एरिया का किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और 6 पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में तब्दील हो चुका है। पुलिस लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पहले ही चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस कोर्ट से अनुमति लेकर चारों आरोपितों को सोमवार को सिविल अस्पताल में लाई और उनकी मेडिकल जांच कराई। उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव की 17 साल की एक लड़की 20 मई को घर से गायब हो गई थी। वह बाद में गांव में ही मिल गई थी। बरवाला थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित आनंद, मनीष, अंकुश और दीपक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनको जेल भेज दिया था। बाद में किशोरी ने सीएम ¨वडो में शिकायत देकर कहा था कि उसके साथ आरोपितों ने दुष्कर्म भी किया था। दो युवक उसे बाइक पर खेत में ले गए थे। वहां चार युवकों ने दुष्कर्म किया था। वह दबाव में यह बयान नहीं दे पाई थी। इस पर पुलिस ने पिछले दिनों किशोरी की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई थी। तब केस में गैंगरेप की धारा जोड़ दी थी। महिला थाना की एसआइ सुनीता देवी की टीम कोर्ट से अनुमति लेकर सोमवार को चारों आरोपितों को सिविल अस्पताल में लाई और उनकी मेडिकल जांच कराई। पुलिस बाद में फिर उनको जेल में छोड़ दिया गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें