Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिसार के कृषि विकास मेला 2023 में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, किसानों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कहा

कृषि विश्वविद्यालय हिसार में शुरू हुए कृषि विकास मेला 2023 में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ शामिल हुए। उन्होंने बागड़ी भाषा में राम राम से संबोधन की शुरुआत की। इसके साथ ही उत्कृष्ट किसानो को उपराष्ट्रपति भवन में आमंत्रित करते हुए वहीं पर अवॉर्ड देने की बात कही। उपराष्ट्रपति ने एशियन गेम्स का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा को इसके लिए बधाई भी दी।

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Sun, 08 Oct 2023 04:34 PM (IST)
Hero Image
हिसार के कृषि विकास मेला 2023 में शामिल हुए उपराष्ट्रपति

जागरण संवाददाता, हिसार। Vice President Jagdeep Dhankhar In Agriculture University: हिसार में स्थित कृषि विश्वविद्यालय में शुरू हुए कृषि विकास मेला 2023 में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ शामिल हुए। इस दौरान उपराष्ट्रपति के साथ कई अन्य अतिथि भी मौजूद थे। उन्होंने बागड़ी भाषा में राम राम से संबोधन की शुरुआत की और इसके साथ ही उत्कृष्ट किसानो को उपराष्ट्रपति भवन में आमंत्रित करते हुए वहीं पर अवॉर्ड देने की बात कही। उन्होंने एशियन गेम्स का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि वो जानना चाहते हैं कि हरियाणा के दूध में ऐसी क्या ताकत है जो हर जगह परचम लहराते है।

चौधरी चरण सिंह का उपराष्ट्रपति ने किया जिक्र

उपराष्ट्रपति ने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा वे 24 कैरेट गोल्ड थे। उनका दिल और दिमाग किसान के लिए समर्पित था और ये यूनिवर्सिटी उनके नाम पर ही है। किसानों को अन्नदाता और पूजनीय बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ये किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। हिंदुस्तान उन 5 देशों में शामिल था जिसके बारे में कोई नहीं सोचता था और कहते थे कि इनका क्या होगा। लेकिन किसानों की मेहनत की वजह से आज हिंदुस्तान विश्व की 5वीं महाशक्ति के रूप में सामने आया है। किसान ही ये बदलाव लाए हैं। जल्द हिंदुस्तान विश्व में नम्बर 1 पर होगा।

IIM से करोड़ों का पैकेज लेने वाले कर रहे दूध और सब्जी का व्यापार

उन्होंने कहा कि IIM से करोड़ो के पैकेज वाले आज इस्तीफा दे रहे हैं और दूध व सब्जी का व्यापार कर रहे हैं। देश मे आज सबसे ज्यादा सम्भावना कृषि उत्पादन प्रोडक्ट्स की है। उन्होंने भारत के पीएम के बारे में कहा की उन्होंने जो शब्द स्वामीनाथन को श्रदांजनली देते हुए कहे थे, ये बड़ी बात है। देश में किसानो के लिए बदलाव आएगा। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि खेत मे अच्छी पैदावार करो और मार्केट भी खुद लाओ। खेत मे फसल उगाने के बाद वैल्यू एडिशन भी खुद करो तो किसानों का कल्याण हो जायेगा।

ये भी पढ़ें- ड्राइवर ने जिस थाली में खाया उसी में किया छेद, मालिक के साढ़े तीन लाख रुपये लेकर हो गया नौ दो ग्यारह

किसानों की होगी तरक्की

उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसानों की दिन दोगुनी और रात चौगनी तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि किसी ने बयान दे दिया कि मैं 10 साल बाद भी ट्रैक्टरों चलाऊंगा लेकिन क्यों चलाना है। सरकार ट्रैक्टरों के लिए सब्सिडी दे रही है और जो नई तकनीक आधारित होंगे। किसानों के वेल्यू एडीशन करने का काम हरियाणा में हो सकता है, क्योंकि यहाँ दूध, दही व घी है और इनमें नोजवान की किस्मत होती है।

देश के एक तिहाई मेडल हरियाणा में हैं

उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स मेडल में हरियाणा ने बाजी मारी और देश को 100 से ज्यादा मेडल मिले। हरियाणा को एक तिहाई मेडल मिले और पूरा देश 2 तिहाई मेडल हैं, जो कि बड़ी बात है। किसान ने अपने दम पर औजार बदले हैं लेकिन अब तो तकनीक भी आ गयी है। उन्होंने किसानों को कहा कि मन मे ठान लोगो की नौकरी करने से अच्छा खेती के प्रोडक्ट्स में वेलुएडिशन करनी है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि इससे खेली में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। विश्व में व्यापार बढ़ रहा है और कृषि उत्पादन के निर्यात को युवाओं को समझाऐं। राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति भी गांव पर आधारित है। मोटे अनाज का जिक्र करते हुए कहा कि इनोवेशन जो हुए है वो देखते ही बनते है। अगली बार मेले में पूरे दिन का कार्यक्रम बना कर आने की बात कहीं। देश का भविष्य उज्ज्वल है, क्योंकि किसान कर्मशील है, हमारा किसान जवान, अधिकारी भी बनाता है। बस अब किसानो को व्यापार को भी समझना होगा।

ये भी पढ़ें- अक्टूबर माह में साल का होगा आखिरी सूर्य -चंद्र ग्रहण, महीने के अंत में भारत में ये दो दिन देगा दिखाई

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर