Move to Jagran APP

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से तापमान में गिरावट; जानें सभी अपडेट

हरियाणा में शुक्रवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिला। मौसम विभाग ने तीन से चार दिनों में बारिश में कमी आने की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश में 26 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हरियाणा में इस महीने यानी अगस्त में 28 फीसदी से अधिक बारिश हुई है। वहीं आने वाले दिनों में हरियाणा के कुछ जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

By Amit Dhawan Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:53 AM (IST)
Hero Image
26 अगस्त तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मौसम में शुक्रवार सुबह बदलाव हुआ। वर्षा होने के चलते अधिकतक और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसी प्रकार मौसम विज्ञानियों ने 26 अगस्त तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञानियों ने तीन से चार दिनों में वर्षा में कमी आने की संभावना व्यक्त की है। वहीं प्रदेश में अभी तक अगस्त माह में 28 प्रतिशत सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। सामान्य रूप से प्रदेश में इन 23 दिनों में 115.2 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी जो बढ़कर 147 एमएम हुई है।

बारिश से तापमान में गिरावट

हिसार में सुबह से वर्षा शुरू हो गई थी। वर्षा के चलते न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी प्रकार अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तापमान कम हो सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 26 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून, अब तक 1212 करोड़ का हुआ नुकसान; 40 सड़कें बंद

कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना

इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी बनी रह सकती है।

इस दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिण जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा परंतु पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: सहस्रधारा में अतिवृष्टि से मालदेवता तक तबाही, आज देहरादून सहित छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।