Move to Jagran APP

शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में करेंगे विकसित : डा. कमल

शहर को काउंटर मेगा सिटी बनाने को लेकर अनेकों परियोजनाओं पर उच्चाधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ बैठक कर इसके लिए मंथन किया जा रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:55 PM (IST)
Hero Image
शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में करेंगे विकसित : डा. कमल

जेएनएन, हिसार : शहर को पूर्ण विकसित एवं स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में पूरी तरह से प्रयासरत हैं। इसका सुखद परिणाम हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की दिशा में तेजी से हो रहे विकास के रूप में देख रहे हैं। प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए 50 लाख रुपये का अनुदान भी आवंटित नगर निगम या प्रशासन को मिल सकता है। साथ ही शहर को काउंटर मेगा सिटी बनाने को लेकर अनेकों परियोजनाओं पर उच्चाधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ बैठक कर इसके लिए मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अनुरोध किया गया है कि इन प्रोजेक्टों पर गंभीरता से विचार किया जाए। यह बाते विधायक डा. कमल गुप्ता ने एक बयान जारी कर कही।

डा. कमल गुप्ता ने कहा कि 2020-21 तक एयरपोर्ट सेवाओं के शुरू होने के साथ ही विकास कार्य करने के लिए काम चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के दूसरे चरण का काम अतिशीघ्र शुरू होने की संभावना है। इसमें शहर के उत्तर में एयरो सिटी और औद्योगिक नगर की प्रबल आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाए, जिसकी प्रबल संभावनाएं हैं। विधायक ने अपने पत्र में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को भारत के अर्बन मामलों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अपनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसमें एक संयुक्त आइएनटीईआरईटी कंट्रोल सेंट अर्बन ट्रांसपोर्ट प्लानिंग, ई एनवायरमेंटल प्लानिंग आदि प्रोजेक्टों को शामिल किया जा सकता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें