Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather News: हरियाणा के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, आज रात से फिर बदलेगा मौसम

हरियाणा के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 19 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से हरियाणा के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मंगलवार को हुई बारिश से तापमान में गिरवाट देखी गई। बारिश होने से लोगों को जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

By Amit Dhawan Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 17 Jul 2024 07:58 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मंगलवार को मौसम में अचानक से हुए बदलाव के बाद दोपहर को वर्षा हुई। हिसार, सिरसा सहित कई जिलों में वर्षा से मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बुधवार रात से मौसम में बदलाव होगा और 19 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई जगहों पर हुआ जलभराव

गरज चमक के साथ वर्षा होने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हाल ही दिनों में हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की हुई है। मानसून की हवाएं कम एक्टिव हैं मगर मंगलवार को अचानक से सुबह के बाद बदलाव हुआ।

मौसम में बदलाव से दोपहर को वर्षा शुरू हो गई। शहर के कुछ इलाकों में धीमी तो कुछ क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। इससे काफी जगह पर जलभराव भी हो गया।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: 'जमीनी हकीकत जाने बिना कोर्ट ने दिए निर्देश', शंभू बॉर्डर खोलने के HC के आदेश पर हरियाणा सरकार ने उठाए सवाल

लोगों को गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

शहर के कुछ इलाकों में धीमी तो कुछ क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। इससे काफी जगह पर जलभराव भी हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 17 जुलाई रात से फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा। इससे आम आदमी को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: अब हरियाणा में विकास दुबे जैसा मामला, शख्स को 40 से ज्यादा बार काट चुका सांप; मंदिर में जाकर हो जाता ठीक