Move to Jagran APP

अवैध निर्माण पर खूब चला डीटीपी का पीला पंजा

गुरुग्राम मार्ग स्थित गांव दादरी तोए के नजदीक डीटीपी (जिला नगर योजनाकार) विभाग की टीम ने पीला पंजा चलाते हुए अवैध निर्माणों का ढहाया है। निर्माण को लेकर डीटीपी विभाग ने करीब छह माह पहले नोटिस दिया था।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 28 Aug 2020 09:00 AM (IST)
Hero Image
अवैध निर्माण पर खूब चला डीटीपी का पीला पंजा

जागरण संवाददाता, झज्जर : गुरुग्राम मार्ग स्थित गांव दादरी तोए के नजदीक डीटीपी (जिला नगर योजनाकार) विभाग की टीम ने पीला पंजा चलाते हुए अवैध निर्माणों का ढहाया है। निर्माण को लेकर डीटीपी विभाग ने करीब छह माह पहले नोटिस दिया था। ताकि वे अवैध निर्माण नहीं करें और किए गए अवैध रूप से निर्माण को हटा लें। अवैध निर्माण नहीं हटाने के चलते विभाग ने 7 दुकानों व एक ढाबे का निर्माण ढहाया है। बता दें कि नोटिस के बाद अवैध निर्माण हटाने की बजाय इस निर्माण को कृषि प्रयोग के लिए दिखाया गया। जिस जमीन पर दुकानें बनाई गई, वहां पर कृषि यंत्रों का रखा गया और जहां ढाबा बनाया गया था, उसमें भैंसों को बांधने लगे। लेकिन, अब फिर से इनका व्यावसायिक प्रयोग आरंभ कर दिया। दुकानों को अलग-अलग प्रयोग की दुकानें बना दिया और ढाबे को फिर से शुरू कर दिया। इसको लेकर डीटीपी विभाग ने इन निर्माण को तोड़ा है।

पुलिस की टीम की मौजूदगी में चले अभियान में किसी भी स्तर पर कोई विरोध काम नहीं आया। हालांकि, लंबे समय से बनाए गए इन भवनों के मालिकों ने सवाल भी उठाया। जबकि, व्यवस्था में मौजूद रहे लोगों ने किसी की एक न सुनी। जहां दोनों जगह के अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ढहाया गया। इस दौरान भवन मालिकों में हड़कंप भी मचा रहा। विभाग के मुताबिक अवैध निर्माण ढहाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। एक-एक करके सभी अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। वहीं डीटीपी विभाग ने आगे भी अवैध निर्माणों को ढहाने के अभियान को जारी रहने की बात कही है। साथ ही साथ तोड़े गए अवैध निर्माणों का भी फीडबैक लिया जा रहा है। वीरवार को भी दादरी तोए में अवैध निर्माण ढहाने के बाद रेवाड़ी रोड पर तोड़े गए अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया। वीरवार को दादरी तोए में अवैध रूप से बनाई गई सात दुकानों व एक ढाबे को तोड़ा गया है। इन्हें छह माह पहले ही नोटिस दे दिया था। लेकिन उन्होंने इन भवनों में कृषि प्रयोग दिखा दिया। हालांकि अब कृषि प्रयोग बंद कर दिया, तो उन निर्माणों को तोड़ा गया है।

सोमवीर सिंह, एटीपी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।