Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रसोई में काम के दौरान गैस सिलैंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जागरण संवाददाता झज्जर मेहनत मजदूरी करते हुए गुजर-बसर चला रहे एक परिवार के लिए बृह

By JagranEdited By: Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:41 AM (IST)
Hero Image
रसोई में काम के दौरान गैस सिलैंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जागरण संवाददाता, झज्जर : मेहनत मजदूरी करते हुए गुजर-बसर चला रहे एक परिवार के लिए बृहस्पतिवार की सुबह परेशानियों का सबब बनकर आई है। चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग जाने के कारण कमरे में रखा प्राय: सामान आग की भेंट चढ़ गया। परिवार के मुताबिक सामान के साथ करीब 20 से 25 हजार रूपये की नकदी भी रखी थी, वह भी जल गई। शहर के बेरी गेट क्षेत्र में आगजनी की घटना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया। पीड़ित परिवार एवं अन्य लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मदद किए जाने की गुहार भी लगाई है।

बताते है कि पिछले करीब तीन वर्षों से झज्जर के बेरी गेट क्षेत्र में कमलेश का परिवार किराए के मकान में रहता है। एक कमरे के मकान में रहने वाले कमलेश के दो बच्चे भी है। आगजनी की घटना के दौरान कमलेश अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ घर पर ही था। बड़ी बेटी बाहर खेल रही थी। चाय बनाने के दौरान ही गैस सिलेंडर ने एकाएक आग पकड़ ली। जिस पर वे सभी घबरा गए और बाहर की तरफ दौड़े। पड़ौस के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई खास मदद नहीं मिल पाई। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि सिलेंडर फटा नहीं। अगर ऐसा होता तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था। शहर के एक होटल में काम करने वाले कमलेश ने बताया कि मकान में करीब 20-25 हजार रूपये रखे थे। जिसमें से कुछ राशि होटल मालिक से एडवांस भी ली हुई थी। पूरा सामान जलने के बाद अब कुछ भी शेष बचा। परिवार के लिए पहनने तक के कपड़े भी नहंी बचे है।