Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: 'मेरे लिए सभी 90 सीटें सेफ', CM नायब सैनी बोले किस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Haryana Election 2024 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरे लिए सभी 90 सीटें सेफ हैं। मैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं। बीजेपी की तीसरी बार सरकार बन रही है। चुनाव आयोग ने अब हरियाणा में मतदान की तिथि में बदलाव कर दिया है। सभी लोग अब लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होंगे और वोट करेंगे।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 01 Sep 2024 07:06 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: CM नायब सैनी बोले- किस सीट से लड़ेंगे चुनाव।

जागरण संवाददाता, झज्जर। हरियाणा विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ गई है। उम्मीदवारों की नजर पर टिकट पर टिकी है। खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरे लिए हरियाणा की सभी 90 सीटें सेफ हैं। मैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं।

सीएम नायब सैनी आज गांव सिलानी के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान सीएम सैनी ने हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

झूठे प्रचार में कांग्रेस माहिर

कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने के आरोप का भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपने हिसाब से चुनाव आयोग काम करता है। भाजपा सहित कई दलों और सामाजिक संगठनों ने चुनाव आयोग को तिथि बदलने के लिए पत्र लिखा था। चुनाव आयोग की मंशा यह है कि लोकतंत्र के पर्व में कोई भी हिस्सा लेने से वंचित न रह जाए। कांग्रेस अनरगल प्रचार कर रही है। इसमें वो माहिर है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: इनेलो ने जारी की 7 उम्मीदवारों की पहली सूची, कलायत से चुनाव लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा