Move to Jagran APP

'हमारी सरकार बनने पर हिसाब मांगेंगे नहीं... करेंगे', अभय चौटाला ने कांग्रेस की पदयात्रा व बीजेपी पर बोला हमला

हरियाणा में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) ने प्रदेश कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बसपा व इनेलो के गठबंधन की सरकार बनने पर हम उनसे हिसाब मांगेंगे नहीं बल्कि करेंगे। दरअसल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा चलाई जा रही है।

By Amit Popli Edited By: Deepak Saxena Updated: Wed, 07 Aug 2024 10:08 PM (IST)
Hero Image
अभय चौटाला ने कांग्रेस की पदयात्रा पर बोला हमला (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, झज्जर। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से निकाली जा रही हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बसपा-इनेलो गठबंधन की सरकार बनने पर हम उनसे हिसाब मांगेंगे नहीं बल्कि करेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसा हिसाब करेंगे तीन पीढ़ियां याद रखेंगी। कांग्रेस व भाजपा ने 20 साल प्रदेश को लूटने का काम किया है। भाजपा का भी हिसाब किया जाएगा। वे बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित अनाज मंडी में बसपा-इनेलो के रोहतक लोकसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने भाजपा व कांग्रेस पर निशाने साधे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में नए हरियाणा की नींव रखने का काम करेगा। जिसके बाद हरियाणा का चहुंमुखी विकास होगा। इससे पूर्व जनसभा में पहुंचने पर अभय सिंह चौटाला व आकाश आनंद का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया।

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस न्याय युद्ध में सभी गठबंधन कार्यकर्ता हमारे आंदोलन की रीढ़ है, कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है। किसान-कमेरे, मजदूर एवं पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए इनेलो-बसपा गठबंधन सदैव संघर्षरत रहा हैं।

इनेलो बसपा एकजुट होकर मैदान में उतरे

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इनेलो-बसपा कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतर चुका है। कार्यकर्ताओं की एकता और दृढ़ संकल्प की बदौलत आज हरियाणा प्रदेश में परिवर्तन का आगाज हो चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही गठबंधन की ताकत है। एकजुटता से इनेलो-बसपा हर चुनौती का सामना करेंगे एवं एक खुशहाल हरियाणा का निर्माण करेंगे।

वर्तमान में यह समझना होगा कि कैसे भाजपा हमारे बच्चों का भविष्य खत्म कर रही है और कांग्रेस विपक्ष में बैठ कर उनका साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी और शिक्षा और रोजगार समेत सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम करेंगे।

ये भी पढ़ें; Haryana News: तृतीय श्रेणी पदों के लिए ग्रुप-1 की सीईटी मेंस परीक्षा को HSSC ने किया रद, अब इस दिन होगी परीक्षा

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अपने संबोधन में पिछले दस साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार चल रही है और अब फिर से ये भाजपा के लोग आप लोगों के बीच वोट मांगने आएंगे । लेकिन इस बार आप सभी को वोट डालने से पहले इन भाजपा नेताओं से शिक्षा, रोजगार, महंगाई पर सवाल करने हैं।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस हो दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं किया और कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए हमारी कोई आवाज नहीं उठाई।

हरियाणा में 40 फीसदी युवा बेरोजगार- पसल

भाजपा सरकार ने पिछले दस साल में युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई काम नहीं किया एक तरफ हरियाणा का 40 प्रतिशत युवा बेरोजगार घूम रहा है और दूसरी तरफ 2 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार बजाय युवाओं को स्थाई नौकरी देने के कौशल रोजगार निगम में अनुबंध पर नौकरी दे रही है।

ये लोग रहे मौजूद

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कि इनेलो और बसपा के उम्मीदवार जहां से चुनाव लड़ रहे हैं उनको अपना वोट देकर विधानसभा में पहुंचाएं। जनसभा को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, रणधीर बेनीवाल, धर्म सिंह, जयभगवान पहलवान, रामनिवास सैनी, बलवंत मायना, स्व. नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर सिंह राठी, भूपेंद्र राठी, नफे सिंह लाहली, हवा सिंह सम्भरवाल, जयभगवान दुजानिया, संजय बौद्ध, धर्मबीर, एडवोकेट विनोद अहलावत आदि ने संबोधित किया।

ये भी पढ़ें: Haryana News: 15 अगस्त को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट, सिरसा स्टेशन पर चलाया गया सर्च अभियान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।