Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब शहरवासियों को गंदे पानी से मिलेगी निजात, सप्लाई होगा साफ पानी

झज्जर अब शहरवासियों को घरों में सप्लाई हो रहे गंदे पानी से जल्द ही

By JagranEdited By: Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:36 AM (IST)
Hero Image
अब शहरवासियों को गंदे पानी से मिलेगी निजात, सप्लाई होगा साफ पानी

जागरण संवाददाता, झज्जर : अब शहरवासियों को घरों में सप्लाई हो रहे गंदे पानी से जल्द ही निजात मिलने जा रही है। गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के तीनों जलघरों की सफाई करवाई जा रही है। जो लगभग एक पखवाड़े में पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद लोगों को साफ पानी सप्लाई होगा।

बता दे कि शहर के जलघरों में गंदगी बढ़ गई थी। यहां तक की गुरुग्राम रोड स्थित जलघर में तो मृत मछली भी पड़ी पाई गई हैं। जलघरों में गंदगी के कारण शहर में सप्लाई होने वाला पानी भी खराब था। खराब पानी की सप्लाई के चलते लोगों को पीने के लिए भी हैंडपंप का या खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। अब लोगों की इस समस्या का जल्द ही समाधान होने जा रहा है। शहर में तहसील रोड, गुरुग्राम रोड व सांपला रोड पर स्थित तीनों जलघरों की सफाई कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें से तहसील रोड स्थित जलघर का सफाई कार्य पूर्ण हो चुका है। फिलहाल, मजदूर गुरुग्राम रोड जलघर की सफाई में जुटे हैं। करीब दो से तीन दिन में इस जलघर की सफाई हो जाएगी। इसके बाद सांपला रोड की सफाई करीब 10-12 दिन में पूर्ण होगी।

बॉक्स : आमतौर पर बारिश के समय में नहरी पानी के साथ जलीय घास आ जाता है। जलघरों में काफी समय तक रहने के कारण जो कि पूरे जलघर में फैल जाता है।इससे पानी भी हरे रंग का व गंदा हो जाता है। वहीं पानी की पाइप लाइनों में घुसकर उन्हें भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी समय-समय पर सफाई की आवश्यकता पड़ती है। सांपला रोड जलघर की सफाई के लिए विशेष प्रबंध

सांपला रोड स्थित जलघर करीब 12 फुट गहरा है। जलघर की गहराई अधिक होने के कारण मजदूर उसके अंदर जाकर सफाई नहीं कर सकते। इसके लिए अभी से टैंक में पानी डालना बंद कर दिया है ताकि पानी का स्तर कम हो सके। साथ ही ट्रैक्टर वाली लिफ्ट सिस्टम से सफाई करवाई जाएगी। वाटर फिल्टर क्षमता बढ़ेगी जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार घरों में फिल्टर करके पानी सप्लाई किया जाता है। यदि पानी में गंदगी या घास अधिक होगा तो फिल्टर क्षमता कम होगी। इनकी सफाई के बाद फिल्टर क्षमता बढ़ेगी। अधिक पानी फिल्टर होगा तो सप्लाई करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। बाक्स :

यह विडियो भी देखें

जलघरों में गंदगी हो गई थी, इसलिए सभी की सफाई की जा रही है। करीब एक पखवाड़े में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। विभाग लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए साफ व स्वच्छ पानी सप्लाई करने का प्रयास करता है।

- विकास कुमार, जेई,

जनस्वास्थ्य विभाग, झज्जर।