Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कलश यात्रा से कथा का हुआ शुभारंभ, कराया संकीर्तन

कथा से पूर्व पूजन कार्य पंडित नरेंद्र कुमार ने संपन्न करवाया

By JagranEdited By: Updated: Mon, 25 Jan 2021 07:00 AM (IST)
Hero Image
कलश यात्रा से कथा का हुआ शुभारंभ, कराया संकीर्तन

कथा से पूर्व पूजन कार्य पंडित नरेंद्र कुमार ने संपन्न करवाया फोटो : 01 से 04

जागरण संवाददाता, झज्जर :

मंदिर धर्मशाला सुनारों वाली पुराना तहसील रोड पर द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ महंत हरिपुरी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बैंड-बाजों के साथ निकली कलश यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुई मंदिर परिसर में पहुंची। कथा से पूर्व पूजन कार्य पंडित नरेंद्र कुमार ने संपन्न करवाया। जिसमें मुख्य यज्ञमान विजय सोनी रहे। कथा के पहले दिन कथा व्यास आचार्य उपेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिस स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होता है वहां भगवान किसी न किसी रूप में विराजमान होते है। कथा वाचक उपेंद्र कृष्णा आचार्य ने अमृतमयी वाणी से श्री मद्भागवत कथा प्रेमियों को प्रथम दिवस की कथा में प्रवेश कराते हुए प्रथम स्कंध के प्रथम श्लोक सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पयादि हेतवे, तापत्रय विनाशाय श्री कृष्ण वयं नम की व्याख्या करते हुए भक्तों को सुखदेव जी के जन्म की कथा का वृतांत सुनाया। उपेंद्र कृष्णा ने कहा कि सुखदेव जी माता के गर्भ से जन्म लेते ही वन में चले गए। ऐसे सर्वभूत सुखदेव, जिन्हें ये भी नहीं पता की स्त्री और पुरुष में क्या भेद है। जिनके पिता? वेद व्यास जी उन्हें मिलने के लिए जंगल गए और पुत्र-पुत्र कहते हुए थक गए। तब तरु यानि वृक्षों ने कहा की कौन किसका पुत्र और कौन किसका पिता? वेद व्यास जी आप जिनको अपना पुत्र कह रहे हैं वो तो कभी आपका पिता? था। ऐसे शब्दों को श्रवण करने से वेद व्यास जी को सत्य का ज्ञान हो गया और वो सुखदेव जी को बिना साथ लिए ही वापस चले आए। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन कर ठाकुर जी का गुणगान किया। ठाकुर जी की आरती के साथ प्रथम दिवस की कथा को विश्राम दिया गया मंदिर प्रधान भारत सोनी ने बताया कि सभी भक्तों के सहयोग से 300 कलश की शोभा यात्रा बड़े ही सुंदर तरीके से हुई। इस मौके पर श्री महंत चरण दास जी त्यागी डाबरा मंदिर, महेंद्र वर्मा पार्षद, बाले सोनी, जयपाल, रन्नो, रमेश कुमार, विजय कुमार, नरेंद्र काठी, भूप सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह, आनंद गुलिया सहित अन्य भी मौजूद रहे।