Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'जिस जेल में ओमप्रकाश चौटाला ने काटी थी सजा, उसी कोठरी में हुड्डा को भेजा जाएगा', अभय चौटाला का हमला

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 09:24 PM (IST)

    अभय चौटाला ने रविवार को नरवाना हलके के दौरे में कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार कर इनेलो को भाजपा की बी टीम बता रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जो घोटाले किए उनको उजागर कर जेल भेजने का काम किया जाएगा। जिस तिहाड़ जेल की कोठरी में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सजा काटी थी उसी कोठरी में भूपेंद्र हुड्डा को भेजा जाएगा।

    Hero Image
    Haryana Election 2024: अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर हमला।

    संवाद सूत्र, नरवाना। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने रविवार को नरवाना हलके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार कर इनेलो को भाजपा की बी टीम बता रही है। मैंने किसानों के समर्थन में सबसे पहले इस्तीफा दिया था। जब वह उपचुनाव में ऐलनाबाद से लड़ रहे थे, तो कांग्रेस ने भाजपा के साथ मिलकर उनको हराने का प्रयास किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जो घोटाले किए, उनको उजागर कर जेल भेजने का काम किया जाएगा। जिस तिहाड़ जेल की कोठरी में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सजा काटी थी, उसी कोठरी में भूपेंद्र हुड्डा को भेजा जाएगा।  उन्होंने दनौदा में भी सभा को संबोधित किया।

    'भाजपा ने विकास की जगह विनाश किया'

    उन्होंने कहा कि 20 वर्ष से नरवाना हलके के लोग वनवास भुगत रहे हैं। 10 वर्ष तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विकास की गाड़ी को रोहतक तक सीमित कर दिया। फिर 10 वर्ष तक भाजपा ने विकास की जगह विनाश किया। प्रदेश में गठबंधन सरकार घोटालों की सरकार रही है। जिसमें 20 तरह के भू-माफिया घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, शराब घोटाला, पेपर लीक घोटाला हुआ।

    'लोगों को बरगलाने का काम किया'

    उन्होंने झूठ की राजनीति की, लोगों को बरगलाने का काम किया। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, अफसरों पर नकेल नहीं कसी गई। उन्होंने कहा कि 4200 किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा में लोगों से जो जानकारी मिली, वो हैरान-परेशान करने वाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल में जो विकास कार्य उन्होंने किए, उनको गुड़ गोबर करने का काम इन्होंने किया।

    यह भी पढ़ें- 'कोई नाराजगी नहीं, सैलजा तो बहन हैं', हुड्डा बोले- कांग्रेस सरकार में सिर्फ मेरिट पर ही मिलेंगी 2 लाख नौकरियां