Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दैनिक जागरण की आओ रोपें रिश्तों के पौधे अभियान को मिल रहा संस्थाओं का समर्थन

अपने सामाजिक सरोकार निभाते हुए दैनिक जागरण लगातार जनता के साथ जुड़ कर ऐसी मुहिम चला रहा है जो समाज के लिए जरूरी हैं।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 16 Jul 2022 11:51 PM (IST)
Hero Image
दैनिक जागरण की आओ रोपें रिश्तों के पौधे अभियान को मिल रहा संस्थाओं का समर्थन

जागरण संवाददाता, जींद : अपने सामाजिक सरोकार निभाते हुए दैनिक जागरण लगातार जनता के साथ जुड़ कर ऐसी मुहिम चला रहा है, जो समाज के लिए जरूरी हैं। इसके तहत ही वर्षा के मौसम में आओ रोपें रिश्तों के पौधे अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में लगातार जिले की संस्थाएं जुड़ रही हैं। कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं न पत्र भेज कर इस अभियान की सराहना करते हुए इसका हिस्सा बनने की बात कही है। इसकी कड़ी में अब माननीयों ने भी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया है। इन लोगों ने कहा है कि भविष्य को बचाने के लिए हर किसी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए।

समाज को प्ररेणा देने वाली मुहिम

भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि दैनिक जागरण की यह मुहिम लोगों को प्रेरणा देने वाली है। इसी प्रकार कर किसी को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। आज के दौर में बिगड़ता पर्यावरण बहुत बड़ा चिता का विषय है। ऐसे में दैनिक जागरण यह मुहिम इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। हर व्यक्ति को इस अभियान के तहत जुड़ कर अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। इसके साथ ही इन पौधों को पेड़ बनने तक देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

आने वाली पीढि़यों के लिए सबसे जरूरी हैं पौधे

जींद नगरपरिषद की चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी ने कहा कि जिस प्रकार प्रदूषण बढ़ रहा है, इस पर हर किसी को गंभीर होना चाहिए। दैनिक जागरण समाचार पत्र ने यह चिता जताई। ऐसे में हर किसी को आने वाली पीढि़यों के लिए मुहिम से जुड़ते हुए पौधे लगाने चाहिए। चाहे हम कितना ही विकास कर लें, यदि पर्यावरण ही रहने लायक नहीं होगा तो आने वाली पीढि़यों का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा। यदि हर व्यक्ति हर साल एक पौधा लगाए और इसको पेड़ बनाए तो आने वाला समय अच्छा होगा। कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकेगा।

पौधारोपण बहुत ही नेक काम

जुलाना के जजपा विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़ों का खास स्थान है। यहां पेड़ों की पूजा भी की जाती है। इसका कारण यही है कि पेड़ हमें प्राण वायु देते हैं। ऐसे में पेड़ों का मुकाबला कुछ नहीं कर सकता। ऐसे में आज के समय में पेड़ों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने के लिए पेड़ ही एक मात्र माध्यम हैं। जिस प्रकार से विकास हो रहा है, प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। दैनिक जागरण द्वारा यह बहुत ही नेक अभियान चलाया जा रहा है।

जीवन बचाने का है अभियान

नरवाना के जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के अनुसार यह जीवन बचाने का अभियान है। ऐसे में हर किसी की जिम्मेदारी बनती है इस अभियान से जुड़े। पौधारोपण हर किसी की जरूरत है। जिस प्रकार पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में आ रही है, पेड़ इसे प्राकृतिक तरीके से सामान्य कर सकते हैं। सरकार भी इसको लेकर गंभीर है। इसलिए हर किसी को इसके प्रति गंभीर होना होगा। जहां भी खाली जगह हो, वहां अधिक से अधिक पेड़ उगाएं। इसके लिए पौधे सरकारी नर्सरियों से मिल रहे हैं। जो क्षेत्र जितना हराभरा होगा, उतना ही अच्छा होगा।

समय की जरूरत है पौधे लगाना

सफीदों के कांग्रेसी विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि पौधे लगाना समय की जरूरत है। आज लोग हरियाली वाले क्षेत्र देखने बाहर जाते हैं। इससे अच्छा होगा की अपने आसपास ही इतनी हरियाली बढ़ाएं कि मन लगा रहे। दैनिक जागरण से बहुत अच्छा अभियान शुरू किया है। मेरी अपने क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वे अभियान से जुड़ते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। यह आज के समय की जरूरत है। बरसात के मौसम में पौधे लगाने चाहिए। इससे पौधे जल्दी बढ़ेंगे और पर्यावरण प्रदूषण कम होगा। अपने खेत, सार्वजनिक स्थलों, गांवों के बस अड्डों स्कूल, आंगनबाड़ी सहित अन्य स्थानों पर पौधे लगाएं।

यहां से लें पौधे

वन मंडल अधिकारी रोहताश बिरथल के अनुसार जिले में 11 ऐसे स्थान हैं, जहां से संस्थाएं व लोग पौधे प्राप्त कर सकते हैं। दैनिक जागरण का अच्छा अभियान है। इसके लिए वन विभाग भी मदद के लिए तैयार है। लोग अपनी नजदीकी नर्सनी से पौधे ले सकते हैं।

स्थान संबंधित कर्मचारी मोबाइल नंबर

बीड़ जींद सुरेंद्र कुमार 7988292945

गतौली नरेश कुमार 9416616004

नरवाना, नई अनाज मंडी अमरजीत सिंह 8708530178

लोन गांव परमजीत सिंह 9896524770

बड़ोदा सचिन 7027010300

कसूहन हर्बल पार्क सचिन 7027010300

गुरथली अमरजीत सिंह 8708530178

सफीदों रेलवे स्टेशन के पास जगदीप सिंह 9996486331

पिल्लूखेड़ा, रेलवे स्टेशन के पास प्रमोद सिंह 9060877000

पिडारा लालीराम 9466537279

धर्मगढ़ अमरजीत सिंह 8708530178