Move to Jagran APP

महाराजा अग्रसेन स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किया सम्मानित

जींद के महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 02 May 2022 06:06 PM (IST)
Hero Image
महाराजा अग्रसेन स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जींद : महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने किसान, मजदूर, डाकिया व फल विक्रेता का किरदार अदा किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कार्ड देकर सम्मानित किया। प्राचार्या रीटा अरोड़ा ने कहा शिकागो की हड़ताल में मजदूर 12 से 16 घंटे काम करते थे, लेकिन उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया जाता था। चार मई 1886 को सभी श्रमिकों ने मिलकर विरोध किया। परिणाम स्वरूप 1891 में श्रमिकों को सम्मान देने के लिए मजदूर दिवस की घोषणा की गई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।