Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा संकल्प रैली में यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव ने भरी हुंकार, कहा- देश में जातीय गणना कराकर पिछड़ों को दिलाएंगे हक

जींद में हरियाणा जनसेवा संकल्प रैली में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे यहां पर उन्होंने समाजवादी विचार वाली पार्टियों की जीत के बाद पूरे देश में जातीय गणना कराने की बात कही है। साथ ही कहा कि वो जातीय गणना कराकर पिछड़ों को हक दिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अग्निवीर योजना को खत्म करने की बात कहते हुए कहा कि सेना भर्ती की पुरानी व्यवस्था लागू की जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Deepak SaxenaUpdated: Sun, 19 Nov 2023 10:34 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा संकल्प रैली में यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव ने भरी हुंकार (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, जींद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जींद में हरियाणा जनसेवा संकल्प रैली में पहुंचे, यहां पर उन्होंने पूरे देश में जातीय गणना कराने की बात कही। साथ ही कहा कि वो पिछड़े वर्ग को उनका हक दिलाएंगे।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा की पार्टियों की केंद्र में सरकार बनने पर पूरे देश में जातीय गणना कराई जाएगी। अब तक पिछड़े लोगों को मुख्य धारा में नहीं ला पाए हैं। देश में बहुत सी ऐसी जातियां हैं जिन्हें पहचान नहीं मिल पाई है। पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण का सही हक नहीं मिल पाया है। जातीय गणना के बाद आबादी के हिसाब से पिछड़े वर्ग के लोगों को हक दिलाया जाएगा।

अग्निवीर योजना को किया जाएगा खत्म: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश रविवार को जींद में हरियाणा जनसेवक पार्टी प्रमुख और महम से विधायक बलराज सिंह कुंडू की ओर से आयोजित हरियाणा जनसेवा संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नौजवान मेहनत करके अग्निवीर जैसी योजना में शामिल हो रहे हैं। अग्निवीर योजना को खत्म करके सेना में भर्ती की पुरानी व्यवस्था लागू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Chandigarh News: मानदेय बढ़ोतरी से संतुष्ट नहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स, 28 को पंचकूला में करेंगी प्रदर्शन

पहले कोई भी जीत जाता था अब जमानत बचाना मुश्किल: अखिलेश यादव

बलराज सिंह कुंडू द्वारा नई पार्टी बनाने का समर्थन करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो दल आज बहुत ऊंचाई पर दिखते हैं, वे भी बहुत छोटे दल थे। भाजपा के भी कभी एक-दो सांसद होते थे। आज वे सत्ता में हैं। कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि जो पहले कई वर्षों तक सत्ता में रहे और उन्हें कोई हराने वाला नहीं था। किसी को भी खड़ा कर देते, वे जीत जाते। आज उनके लोग अपनी जमानत नहीं बचा पा रहे। ये सब बदलाव के चलते हुआ। जब नए लोग आएंगे, तो नई सोच और विचार आएंगे।

सरकार सुप्रीम कोर्ट को स्वतंत्रता से काम नहीं करने दे रही : वाघेला

रैली में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने वाले सुप्रीम कोर्ट पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट को स्वतंत्रता से काम नहीं करने दे रही। चुनाव आयोग पर भी सवाल उठते हैं और सत्ता पक्ष के लिए काम करने के आरोप लगते हैं। चुनाव निष्पक्षता से नहीं होता है। ईडी और सीबीआई को विपक्षी नेताओं के पीछे लगा देते हैं। जो भाजपा के साथ नहीं हैं, उनके पीछे ईडी, सीबीआई लगती है। तब वे लोग भाजपा का सहारा लेते हैं और पवित्र हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा सरकार की नई पहल, पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों का होगा सर्वे; दिलाया जाएगा स्कूलों में दाखिला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें