Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Crime: हरियाणा के जींद में नाबालिग से होटल में दोस्तों ने की हैवानियत, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Haryana News हरियाणा के जींद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने में 12 तारीख को पिता द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि उसकी 17 साल की बेटी एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ती है। एक दिसंबर 2023 को उसकी बेटी के सहपाठियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Dharmbir Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 14 Jun 2024 04:53 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा के जींद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला

जागरण संवाददाता, जींद। शहर की एक कॉलोनी की 12वीं कक्षा की छात्रा को होटल में लेकर जाकर चार युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बनाया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हकीकत नगर जींद निवासी रजत के रूप में हुई है। जबकि इस मामले के तीन आरोपित फरार हैं।

दोस्तों ने की हैवानियत

महिला थाने में एक व्यक्ति ने 12 जून को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। एक दिसंबर 2023 को उसकी बेटी के सहपाठी हकीकत नगर निवासी रजत, शुभम, शिवम, दर्पण उसकी बेटी को जन्मदिन पार्टी के बहाने सफीदों रोड के निजी होटल में ले गए। जहां पर चारों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की बनाई अश्लील वीडियो

आरोपितों ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर नीलम ने बताया कि इस मामले में आरोपित रजत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पुलिस ने वीडियो बनाने वाले मोबाइल को बरामद किया है। जबकि तीन दूसरे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया से कमाने थे पैसे इसलिए चुन ली ये घिनौनी राह, मासूम बच्चों को बनाता था शिकार; गिरफ्तार