Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: रामकुमार गौतम समेत कई विधायक बीजेपी में शामिल, जींद रैली में हजपा प्रमुख की पत्नी ने भी थामा कमल

Haryana Election 2024 हरियाणा चुनाव से पहले जजपा के कई विधायक पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जींद रैली में कई विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। हजपा प्रमुख की पत्नी शक्ति रानी ने भी कमल थाम लिया। रामकुमार गौतम काफी समय से दु्ष्यंत चौटाला के खिलाफ चल रहे थे।। उन्होंने कल ही इस्तीफा दिया था। आज वे बीजेपी में शामिल हो गए।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 01 Sep 2024 01:44 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: जींद में बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली, कई विधायक बीजेपी में शामिल।

जागरण संवाददाता, जींद। एकलव्य स्टेडियम में रविवार को जन आशीर्वाद रैली में जजपा के बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग, नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम, पूर्व मंत्री अनूप धानक और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर ली। शक्ति रानी शर्मा पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसे। उन्होंने 56 दिन के कार्यकाल में 128 काम गिनाए। कहा यह तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी विप्लब देब भी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को आना था, लेकिन वे किन्हीं कारणों से नहीं आए।

जींद की जनता को 56 दिन का हिसाब दे रहे- सीएम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा उनसे सवाल पूछ रहे हैं जबकि उनके सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि उन्होंने पहले भूपेंद्र हुड्डा से 15 सवाल पूछे, जिनका जवाब नहीं आया, इसके बाद उन्होंने पांच सवाल पूछे, उनका भी जवाब नहीं आया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 12 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद 16 मार्च को आचार संहिता लग गई। छह जून को आचार संहिता हटी। अब 16 अगस्त को आचार संहिता लग गई। इसके बीच में उनके पास 56 दिन बचे और इन 56 दिनों में 128 ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कांग्रेस के मांगने पर नहीं, लेकिन जींद की जनता को 56 दिन का हिसाब दे रहे हैं।

'बीजेपी रात को भी चुनाव के लिए तैयार'

भाजपा रात में भी चुनाव के लिए तैयार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मांग पर चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी हैं। विपक्ष ने इसे भी मुददा बना लिया और कहा कि सरकार घबरा गई है। भाजपा चुनाव से नहीं डरती रात को भी चुनाव के लिए तैयार है।

पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं पंजाब के मुख्यमंत्री चुनाव सह प्रभारी और सांसद बिप्लब देब ने कहा कि नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के रूप में भले ही कम समय मिला, लेकिन काम बहुत किया। हरियाणा प्रदेश को दिशा देने का काम किया। पंजाब में इंडी गठबंधन के मुख्यमंत्री हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर आक्रमण होता है, बेटी को जला देते हैं तो पंजाब के मुख्यमंत्री कहते हैं कि भारत में भी ऐसा ही करना चाहिए। वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

'पाकिस्तान की मानसिकता रखने वाले इंडी गठबंधन को भगाना है'

आज जनता को सोचना होगा कि भारत को टुकड़े होने से बचाना है या फिर पाकिस्तान जैसा हाल करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा खिलाड़ियों, युवाओं की सरकार है। भाजपा में लोग चुनाव के लिए मारामारी नहीं करते कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पा रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व पूर्व सांसद संजय भाटिया ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की मानसिकता रखने वाले इंडी गठबंधन को भगाना है। आज सवाल इज्जत का है।

कांग्रेस ने फैलाई अमित शाह की अफवाह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रैली में कोई कार्यक्रम ही नहीं था। कांग्रेस ने ने अफवाह फैलाई। यह विपक्ष की चाल है। कांग्रेस के झूठ से बचना है।

यह भी पढ़ें- 'बाढ़ में लोग मर रहे थे, उधर CM के साहिबजादे की चल रही थी पार्टी', जब भजन लाल के इस्तीफे तक पहुंच गई थी बात

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर