Move to Jagran APP

Haryana Politics: जींद की पांच सीट कांग्रेस को मिलती, तो नहीं बनता गठबंधन; सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगार

Haryana Politics राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर पिछले विधानसभा चुनावों में जींद की पांच सीट कांग्रेस की आ जाती तो हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार नहीं होती। अगले छह महीनों के बाद हरियाणा में बहुत बड़ा बदलाव होगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आना तय है। कांग्रेस सरकार आने के बाद छह महीने के बाद छह हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन आएगी।

By Dharmbir SharmaEdited By: Prince SharmaUpdated: Wed, 13 Dec 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
Haryana Politics: जींद की पांच सीट कांग्रेस को मिलती, तो नहीं बनता गठबंधन

संवाद सूत्र, नरवाना। गांव कलौदा में कांग्रेस नेत्री सुमन बेदी के नेतृत्व में हुए जन मिलन समारोह में मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने सिरसा में 24 दिसंबर को जन आक्रोश रैली में पहुंचने का न्यौता दिया।

नहीं बनती भाजपा-जजपा की सरकार

उन्होंने कहा कि अगर पिछले विधानसभा चुनावों में जींद की पांच सीट कांग्रेस की आ जाती, तो हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार नहीं होती। अगले छह महीनों के बाद हरियाणा में बहुत बड़ा बदलाव होगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आना तय है। कांग्रेस सरकार आने के बाद छह महीने के बाद छह हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन आएगी।

हरियाणा में बेरोजगार सबसे ज्यादा

बजट बिगाड़ने वाली भाजपा सरकार जाएगी और 300 यूनिट फ्री देने वाली कांग्रेस सरकार आएगी। 2009 में हरियाणा प्रदेश में विकास के मामलों में बहुत आगे था और गरीब की कल्याणकारी योजनाओं में हरियाणा का नाम आता था। लोगों ने सोचा भाजपा को भी मौका दिया जाए। 2014 में भाजपा सरकार में मनोहरलाल मुख्यमंत्री बने, तो आज प्रदेश में भाजपा बेरोजगार में सबसे ज्यादा है।

ये लोग रहे मौजूद

हर घर मे शिक्षित नौजवान बेरोजगार है। जेजेपी ने भाजपा के खिलाफ जीतकर फिर भाजपा के साथ ही गठबंधन कर लिया। दोनों पार्टियों ने सभी सरकारी महकमों को आपस में बांट कर लूट मचाने का गठबंधन किया हुआ है। इस अवसर पर जयप्रकाश, विधायक सुभाष गांगोली, इंदुराज नरवाल, सुमन बेदी, दरवेश पुनिया, मनदीप दनौदा, डा. संजय गर्ग, बलजीत गोयत, संजीव कल्याण, जस्सी झील, ताराचंद बलियाली, ईशाक भट्टी, राजेश सैंथली उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'मैंने मुख्यमंत्री जी से एक मांग की है', CM की कुर्सी जाने के बाद छलका शिवराज सिंह का दर्द

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।