Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वेस्ट मेटीरियल से बनाया घर का सजावटी सामान

कहने को तो हर कोई पर्यावरण संरक्षण की बात करता। लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए उदाहरण बहुत देते हैं कि लोगों को संसाधनों का जरूरत के अनुसार प्रयोग करना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए लेकिन धरातल पर कुछ ही लोग ऐसे हैं जो इसका जिम्मा उठा रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण समाज के लिए बनकर सामने आई है बड़ौदा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की कला संकाय की छात्रा पूनम।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 18 Apr 2022 12:25 AM (IST)
Hero Image
वेस्ट मेटीरियल से बनाया घर का सजावटी सामान

अमन कौशिक जींद

कहने को तो हर कोई पर्यावरण संरक्षण की बात करता। लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए उदाहरण बहुत देते हैं कि लोगों को संसाधनों का जरूरत के अनुसार प्रयोग करना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए, लेकिन धरातल पर कुछ ही लोग ऐसे हैं जो इसका जिम्मा उठा रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण समाज के लिए बनकर सामने आई है बड़ौदा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की कला संकाय की छात्रा पूनम।

पूनम ने वेस्ट मेटीरियल से घर में प्रयोग होने वाली सजावट की वस्तुएं बनाई हैं। इसमें छोटे-छोटे गुड्डे-गुड्डियां, बांदरवाल, गत्तों की झोपड़ियां व मिट्टी के खिलौने भी शामिल हैं। पूनम के इस कार्य के कारण उसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आनलाइन मुख्यमंत्री व कार्यक्रम में डीएसपी पुष्पा खत्री ने सम्मानित किया था। इसके अलावा दिसंबर 2020 में हुई राज्य स्तरीय आनलाइन कला महोत्सव में पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

पेंटिग से भी देती है पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पूनम वेस्ट मेटीरियल से घरेलू उपयोगी वस्तुएं बनाने के साथ-साथ पेंटिग भी बनाती है। पेंटिग के माध्यम से वह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती है। स्काउटिग एट होम की ओर से मई 2021 में हुई आनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उसने प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके लिए उसे पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी सम्मानित किया था। मां और शिक्षक से मिली प्रेरणा

पूनम की मां कमेलश घर पर रहकर घरेलू साज सजावट की चीजें बनाती थीं। इससे पूनम को भी वेस्ट मेटीरियल से घरेलू साज सजावट की चीजें बनाने का शौक हुआ। इसके बाद स्कूल में शिक्षिका डा. सीमा मलिक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनसे पूनम की कला को बढ़ावा मिला। पूनम ने बताया कि अभिभावकों ने हमेशा ही उनकी कला को बढ़ावा दिया है। पूनम पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें