Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण मेला, जींद से चलेंगी 2 स्पेशल मेला ट्रेन, शेड्यूल जानने के लिए पढ़ें विशेष रिपोर्ट

कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण पर स्नान करने से 108 अश्वमेघ यज्ञ के बराबर फल मिलता है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि सूर्यग्रहण पर श्रद्धालु कुरुक्षेत्र में स्नान करने आते हैं। आमतौर पर जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चार ट्रेन चलती हैं।

By Jagran NewsEdited By: Naveen DalalPublished: Sun, 23 Oct 2022 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 11:28 AM (IST)
कुरुक्षेत्र मेले के लिए जींद से चलेगी ट्रेन।

जींद, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में 25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्यग्रहण मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा जींद से कुरुक्षेत्र के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यह स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे व दोपहर 12 बजे जींद से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगी। इन ट्रेनों को मेला स्पेशल ट्रेन का नाम दिया गया है। सूर्य ग्रहण पर कुरुक्षेत्र में मेला भरने की परंपरा प्राचीन समय से है।

मान्यता है कि कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण पर स्नान करने से 108 अश्वमेघ यज्ञ के बराबर फल मिलता है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि सूर्यग्रहण पर श्रद्धालु कुरुक्षेत्र में स्नान करने आते हैं। आमतौर पर जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चार ट्रेन चलती हैं। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह चार बजकर दस मिनट पर पहली ट्रेन चलती है। इसके बाद दूसरी ट्रेन आठ बजकर 25 मिनट पर, तीसरी ट्रेन पांच बजकर 50 मिनट पर चौथी ट्रेन रात आठ बजकर दस मिनट पर है, जो कुरुक्षेत्र पहुंचने में तीन घंटे का समय लेती है। इससे भी यात्रियों को सूर्यग्रहण मेले में कुरुक्षेत्र जाने में आसानी होगी।

रोडवेज द्वारा भी चलाई जाएंगी स्पेशल बस

रोडवेज द्वारा 24 व 25 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल बस चलाई जाएंगी। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहली बस के तौर पर सुबह आठ बजे चलती है। वहीं दूसरी बस सुबह नौ बजकर दस मिनट पर बस चलती है। इसके बाद सुबह सवा 11 बजे व दोपहर एक बजे भी जींद से कुरुक्षेत्र के लिए बस जाती है।

यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

25 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में लगने वाले सूर्यग्रहण मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा जींद से दो स्पेशल मेला ट्रेन चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को कुरुक्षेत्र पहुंचने में आसानी रहेगी। वैसे आमतौर पर जींद-कुरुक्षेत्र रूट पर चार ट्रेन चलती हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

----जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.