Move to Jagran APP

Haryana News: जींद में हुई आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक, सभी जिलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी रहे उपस्थित

जींद में बुधवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि अगले माह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रोहतक आ रहे हैं। जो आम आदमी पार्टी द्वारा बनाए गए ग्राम सचिवों व अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलवाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Wed, 25 Oct 2023 11:07 PM (IST)
Hero Image
बुधवार को जींद में हुई आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जींद।  जींद के अहिरका गांव में आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष वजीर ढांडा के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचारक समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर, सभी जिलाध्यक्ष, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पांच नवंबर को दिल्ली के सीएम व पंजाब के मुख्यमंत्री आ रहे हरियाणा

प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने बताया कि पांच नवंबर को रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा आ रहे हैं। जो आम आदमी पार्टी द्वारा बनाए गए साढ़े छह हजार ग्राम सचिवों व वार्ड प्रधानों को शपथ दिलवाएंगे। पांच नवंबर को ये रैली रोहतक में होने की संभावना है। वहीं अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतकर मजबूती से सरकार बनाने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें- 'रोज-रोज नए सब्ज बाग दिखाता है, जिंदगी में कभी नहीं बन सकता मुख्यमंत्री...' अनिल विज की कांग्रेस को खरी-खरी

हरियाणा में लोग गठबंधन सरकार की नीतियों से हो चुके हैं परेशान

सुशील गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में लोग गठबंधन सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा में व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ रही है। भ्रष्टाचार, नशा, बेरोजगारी, अशिक्षा हरियाणा में बड़े मुद्दे हैं। किसान बेहाल है और महिला उत्थान की सरकार सोचती नहीं है। इन सब समस्याओं का कारण भ्रष्टाचार है। दिल्ली के अंदर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ईमानदार सरकार बनी, तो बिजली व पानी फ्री, विश्व स्तरीय स्कूल व अस्पताल दिल्ली के अंदर बने।

हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार 

पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर फसल कटने से पहले किसान के बैंक खाते में मुआवजा राशि पहुंचाई। अध्यापकों को दूसरे देशों में भेजकर प्रशिक्षण दिलवाया। हरियाणा में भी लोगों को मुफ्त बिजली व पानी मिले और स्कूल व कॉलेज बेहतर हों। बगैर खर्च किए युवाओं को रोजगार मिले और भ्रष्टाचार खत्म हो, इसी उद्देश्य से आम आदमी पार्टी काम कर रही है। हरियाणा में मजबूत संगठन खड़ा हो चुका है, जिसके दम पर आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें- महिला अपराध को रोकने के साथ दुपहिया चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी को लेकर पुलिस ने बनाया ये गजब का मास्टर प्लान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।