Move to Jagran APP

Jind: ससुराल में मृत मिली महिला, ससुरालवालों पर गला घोंट कर हत्या का लगा आरोप; पति सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज

रोहतक रोड स्थित किनाना गांव में वीरवार रात को 32 साल की महिला की गला घोटकर हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने पति सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि महिला का पति शादी के बाद से ही कृष्ण उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसके परिवार वालों ने गला घोट कर हत्या कर दी।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaPublished: Fri, 18 Aug 2023 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2023 03:27 PM (IST)
ससुराल में मृत मिली महिला, ससुरालवालों पर गला घोंट कर हत्या का लगा आरोप

 जींद, जागरण संवाददाता। रोहतक रोड स्थित किनाना गांव में वीरवार रात को 32 साल की महिला की गला घोटकर हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने पति सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करनाल जिले के बाहरी गांव निवासी रामस्वरूप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कविता की शादी साल 2007 में किनाना गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही मारपीट करता था पति

शादी के बाद से ही कृष्ण उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। जिसके कारण कई बार पंचायत भी हुई। कृष्ण से तंग आकर कविता सात साल मायके में रही। अब फिर पिछले दो माह से झगड़ा चल रहा था। जिसका मामला भी दर्ज है। करीब आठ-10 दिन पहले भी ससुराल वालों ने कविता के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था। जिसकी पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर समझौता हो गया था।

ससुरलवालों ने गला घोंट कर की हत्या

वीरवार को भी दोनों पक्ष की पंचायत हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में ससुराल पक्ष के लोगों ने कविता पर समझौता करने का दबाव बनाया था और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वीरवार रात को उसकी बेटी की पति कृष्ण तथा उसके परिवार वालों ने गला घोट कर हत्या कर दी।

चौकी इंचार्ज मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पिता रामस्वरूप की शिकायत पर पति कृष्ण सहित आठ ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.