Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: 'किसान, जवान और पहलवान तिरंगे के तीन रंग', आप नेता अनुराग ढांडा ने BJP पर साधा निशाना

आप वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव बालू में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान आप नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिरंगे के तीन रंग हैं यदि इनको हरियाणा के हिसाब से समझें तो किसान जवान और पहलवान तिरंगे के तीन रंग हैं। ये हमारे हरियाणा की शान हैं। लेकिन बीजेपी ने इन तीनों के साथ गद्दारी की है।

By Pankaj Kumar Edited By: Deepak Saxena Updated: Tue, 13 Aug 2024 07:42 PM (IST)
Hero Image
आप नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर साधा निशाना।

संवाद सहयोगी, कलायत। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव बालू में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा घोड़े वाला मंदिर बुरा पट्टी ग्राम सचिवालय से शुरू होकर बिढ़ान व रापड़िया पट्टी से होते हुए बलिदानी कैप्टन पूनम रानी के घर तक निकाली गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आजादी के अहम योगदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया।

75 साल बाद भी देश के नागरिकों के पास नहीं पीने का पानी- अनुराग ढांडा

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि कलायत के गांवों में पीने का पानी तक नहीं है। आजादी के 75 साल बाद भी यदि पीने का पानी भी देश के नागरिकों के पास नहीं है तो इसका मतलब इन मूलभूत सुविधाओं के लिए एक लड़ाई और लड़नी पड़ेगी। इसलिए सांकेतिक तौर पर बालू गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। ऐसी तिरंगा यात्राएं हर जिले व गांव में निकाली जाएगी और इस लड़ाई को और मजबूत करेंगे। देश के हर नागरिक को पानी, बिजली, स्कूल और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए अपने संघर्ष को और मजबूत करेंगे।

ये भी पढ़ें: Haryana News: पहाड़ों में बारिश के चलते 24 घंटे में बढ़ा घग्गर नदी का जलस्तर, किसानों की बढ़ी चिंताएं

किसान, जवान और पहलवान तिरंगे के तीन रंग

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। देश का गौरव और मान बढ़ाने के लिए काम करें। तिरंगे के तीन रंग हैं, यदि इनको हरियाणा के हिसाब से समझें तो किसान, जवान और पहलवान तिरंगे के तीन रंग हैं। ये हमारे हरियाणा की शान हैं। लेकिन बीजेपी ने इन तीनों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इसलिए जनता की लड़ाई लड़ रही है ताकि देश के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिल सके।

बीजेपी ने झूठे षड्यंत्र करके आप नेताओं को जेल में डाला

उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे षड्यंत्र करके संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला। संजय सिंह और मनीष सिसोदिया बाहर आ चुके हैं, अब अरविंद केजरीवाल भी बहुत जल्द जेल से बाहर आएंगे।

ये भी पढ़ें: Bhupinder Hooda Interview: 'न तो मै Tired हुआ और न रिटायर्ड', हरियाणा में CM चेहरे के सवाल पर क्या बोले भूपेंद्र हुड्डा