Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: कैथल के 8.11 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव में डालेंगे वोट , 75 फीसदी मतदान का रखा लक्ष्य

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 25 मई को होने हैं। वहीं कैथल में मतदाताओं की बात करें तो आठ लाख 11 हजार 663 मतदाता हैं। इसके लिए कुल 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं जिले की हर विधानसबा क्षेत्र में एक-एक महिला दिव्यांग और युवा बूथ बनाया गया है।

By Pankaj Kumar Edited By: Deepak Saxena Updated: Sat, 16 Mar 2024 05:42 PM (IST)
Hero Image
कैथल के 8.11 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव में करेंगे मतदान।

जागरण संवाददाता, कैथल। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 25 मई को मतदान होना है। इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में 795 बूथ बनाए गए थे। इस बार पूरे जिले में आठ लाख 11 हजार 663 मतदाता हैं। इनमें चार लाख 27 हजार 934 पुरुष तो तीन लाख 83 हजार 709 महिला मतदाता शामिल हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में पिंक बूथ हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बनाया गया था। इस बार निर्वाचन आयोग की तरफ से हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला, दिव्यांग व युवा बूथ बनाया जाएगा। इन बूथों पर सभी महिला कर्मचारी यहां तक की सुरक्षा में भी महिला पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगी। इसी तरह से दिव्यांग जनों के लिए भी जो बूथ बनेगा, उस पर भी सभी कर्मचारी दिव्यांग ही होंगे, जो डयूटी करेंगे। इस प्रकार युवा बूथ भी हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे।

चार विधानसभाओं में वोटरों की संख्या

  • कलायत विधानसभा में दो लाख 24 हजार 713 मतदाता हैं। इसमें एक लाख 23 हजार 84 पुरुष व 99 हजार 697 महिला मतदाता शामिल है।
  • कैथल विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 44 हजार 85 कुल मतदाता हैं। इनमें से एक लाख 13 हजार 956 पुरुष तो एक लाख दो हजार 929 महिला मतदाता शामिल हैं।
  • गुहला विधानसभा में एक लाख 91 हजार 299 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता एक लाख 124 व महिला मतदाता 91 हजार 175 हैं।
  • पूंडरी विधानसभा में एक लाख 90 हजार 708 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 800 पुरुष व 89 हजार 908 महिला मतदाता शामिल हैं।

जिले में एक साल में इस तरह से बने नए वोट

जिले में पिछले एक साल में 15 हजार 309 वोट बने हैं। इनमें पुरुष मतदाता 7147 व महिला मतदाता 8 हजार 242 शामिल हुई हैं। गुहला विधानसभा में नए वोटर लिस्ट में 3 हजार 13 नए वोट बने हैं। इनमें 1279 पुरूष व 1734 महिला वोटर शामिल हुई हैं। कलायत विधानसभा में चार हजार 593 वोट कुल बने है। इनमें 2235 पुरुष व 2358 महिला मतदाता शामिल है। कैथल विधानसभा में पांच हजार 140 नई वोट बनी हैं। इनमें पुरुष 2374 व महिला 2766 शामिल हुई हैं। इसी तरह से पूंडरी विधानसभा में दो हजार 643 वोट नई बनी हैं। इनमें एक हजार 259 पुरुष व एक हजार 384 महिलाओं के वोट नए बने हैं।

वर्ष 2019 में 73.28 प्रतिशत हुआ था मतदान

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले में 73.28 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि पूरे प्रदेश में 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार निर्वाचन आयोग ने 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए प्रशासन की तरफ से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों को मतदान के लिए इवीएम की ट्रेनिंग भी दी गई है। इस बार 75 प्रतिशत मतदान केंद्र का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Haryana Lok Sabha Election 2024 Dates: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में चुनाव, यहां पढ़ें सभी अपडेट

इस बार 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य

जिला निर्वाचन आयोग के नायब तहसीलदार सुभाष ने बताया कि लोकसभा में इस बार कुल 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में 795 बूथ बनाए गए थे। पूरे जिले में आठ लाख 11 हजार 663 मतदाता हैं। इनमें चार लाख 27 हजार 934 पुरुष तो तीन लाख 83 हजार 709 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार जिला निर्वाचन आयोग की तरफ से वुमन, दिव्यांग युवा मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर सभी महिलाएं, युवा व दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी करेंगे।।

2024 में मतदाताओं की संख्या

  • कुल वोट- कुल वोट 8 लाख 11 हजार 663 मतदाता
  • पुरुष- 4 लाख 27 हजार 934 पुरुष मतदाता
  • महिला- 3 लाख 83 हजार 709
  • मतदान केंद्र- 807
  • 2019 में मतदान केंद्र थे- 795
  • 2019 मतदान प्रतिशत- 73.28
  • इस बार लक्ष्य- 75 प्रतिशत पार
  • अति संवेदनशील मतदान केंद्र- 96
  • 100 साल से ज्यादा आयु के मतदाताओं की संख्या- 326
  • सबसे ज्यादा आयु की मतदाता- 110 वर्ष की गांव बड़सिकरी निवासी फूलो देवी पत्नी श्योराण, बूथ नंबर 104, विधानसभा कलायत।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अगली पीढ़ी के मोहपाश में फंसे हरियाणा के दिग्गज कांग्रेसी, बिगड़ सकता Congress का खेल