Move to Jagran APP

पार्टी सिबल पर लड़ेंगे निकाय व पंचायत चुनाव : राजकुमार सैनी

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो पूर्व सांसद कुरुक्षेत्र लोकसभा राजकुमार सैनी ने रविवार को गुहला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव पार्टी सिबल पर लड़ेगी।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 22 May 2022 07:27 PM (IST)
Hero Image
पार्टी सिबल पर लड़ेंगे निकाय व पंचायत चुनाव : राजकुमार सैनी

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो पूर्व सांसद कुरुक्षेत्र लोकसभा राजकुमार सैनी ने रविवार को गुहला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव पार्टी सिबल पर लड़ेगी। सैनी ने कहा कि हम यह चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ेंगे जिसके लिए अपने कार्यकर्ताओं से वे संपर्क कर रहे हैं, ताकि चुनाव को मजबूती से लड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का सबसे मजबूत पक्ष उस पार्टी का कार्यकर्ता होता है और हमारी पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती से काम कर रहा है और पार्टी के लिए बढ़-चढ़कर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान नहीं उस पार्टी को फिर कार्यकर्ता भी सम्मान नहीं देते और वह रसातल में चली जाती है। सैनी ने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं जिस पर ना ही तो प्रदेश सरकार ढंग से काम कर पा रही है और ना ही केंद्र सरकार कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा हुआ है, लेकिन कोई कहने सुनने वाला नहीं है लोकतंत्र का सच्चा अर्थ लोगों के लिए लोगों की अपनी सरकार ही असल लोकतंत्र है, लेकिन यहां जब सरकारें बन जाती हैं तो लोकतंत्र की परिभाषा ही बदल जाती है और उसके मायने भी बदल जाते हैं। उन्होंने कहा कि फिर लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं रह जाती बल्कि एक तरह से तानाशाही रवैया शुरू हो जाता है और जनता फिर भटकती रहती है। बैठक में काका कंबोज को हलका गुहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर रामपाल गुर्जर नरेश जांगड़ा खनौदा, ओमप्रकाश कंबोज, काका कंबोज, राजकुमार जांगड़ा, काकू सैनी, अमरनाथ सैनी, गणेश, जसविन्द्र सैन, हुकमा सैन, जोधा पूर्व सरपंच आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।