Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kaithal News: 54 करोड़ से बनकर तैयार होगा सिटी स्क्वायर, एक जगह सभी बैंक होंगे स्थापित; बनाया जाएगा पार्किंग स्थल

कैथल में पुराना बस स्टैंड की जगह पर सबसे बड़ा प्रोजेक्ट सिटी स्क्वायर (City Square) का निर्माण हो रहा है। 54 करोड़ रुपये में ये प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो रहा है। एक जगह सभी बैंक स्थापित होंगे इसके साथ ही पार्किंग स्थल भी बनेगा। साल 2021 में ये प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार के रुकते थम गया था। वहीं इस प्रोजेक्ट के बनने की उम्मीद है।

By Pankaj Kumar Edited By: Deepak SaxenaUpdated: Sun, 31 Dec 2023 03:26 PM (IST)
Hero Image
54 करोड़ से बनकर तैयार होगा सिटी स्क्वायर।

जागरण संवाददाता, कैथल। पुराना बस स्टैंड की जगह पर शहर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट सिटी स्क्वायर बनाया जा रहा है। 54 करोड़ रुपये में यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार होगा। इसके बनने से जहां एक ही जगह पर सभी बैंक शिफ्ट होंगे, वहीं पार्किंग स्थल भी बनेगा। लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और बैंकों में कामकाज के लिए भी दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। पांच मंजिला यह भवन बनना है।

बता दें कि साल 2018 में इसकी घोषणा हुई थी। वर्ष 2021 में भ्रष्टाचार के चलते इसका कार्य रूक गया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। 2023 वर्ष में भी काम इसका बंद ही रहा, लेकिन अब काम चल रहा है। अक्टूबर माह 2024 तक यह प्रोजेक्ट बनने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के बनने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में और सुगम होगा यातायात, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 600 और बसें; 15 दिन में शुरू होगी प्रक्रिया

कनाल सात मरले में बनेगा सिटी स्क्वायर

पुराना बस स्टैंड के स्थान पर इस प्रोजेक्ट को बनाया जा रहा है। कुल 43 कनाल 10 मरले जगह है। अब तक बेसमेंट का काम ही पूरा नहीं हो पाया है। इसका निर्माण कार्य अक्टूबर 2018 को शुरू हो गया था। अक्टूबर 2020 तक एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करना था, लेकिन विवाद होने के बाद कुछ महीने तक काम बंद रहा था। इसके बाद जब काम शुरू हुआ तो उसकी गति काफी धीमी थी। अब इस पर काम तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर 22 करोड़ की राशि का भुगतान एजेंसी को कर दिया गया है। हालांकि, अब भी एजेंसी के कई बिल अटके हुए हैं।

सिटी स्क्वायर के बनने के बाद मिलेगी कई सुविधाएं

सिटी स्क्वायर में सात मंजिला इमारत बनाई जाएगी। इसमें दो मंजिला डबल पार्किंग बेसमेंट भी बनाई जाएगी। ऊपर बैंकों के लिए पांच मंजिलें बनाई जाएंगी। सभी बैंक एक स्थान पर होंगे और उनके एटीएम भी बनेंगे। एक बड़ा अशोक चक्र का चिह्न बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के बनने से एक जगह पर सभी बैंक स्थापित होंगे। लोगों को पार्किंग की दिक्कत नहीं आएगी। अब अलग-अलग जगहों पर बैंक होने के कारण पार्किंग की समस्या बनी हुई है। इससे हर समय जाम यहां लगा रहता है। खासकर अंबाला रोड पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी आती है।

नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि सिटी स्क्वेयर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहरवासियों को काफी फायदा होगा। एक जगह पर बैंक स्थापित हो सकेंगे। लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ें: नए साल का तोहफा, फतेहाबाद में 80 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास; 200 बेड अस्पताल की मिलेगी सौगात

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर