Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Politics: BJP-JJP पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, 'हरियाणा में फेल हुए लोग राजस्थान निकल रहे हैं'

Haryana Politics कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता के अहंकार में चूर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आज बढ़ती बेरोजगारी बढ़ता अपराध बढ़ती महंगाई से दुखी की जनता भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है। परिवार पहचान पत्र में धांधलियों का आरोप लगाते हुए कहा कि यह परमानेंट परेशानी पत्र है।

By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Tue, 10 Oct 2023 02:00 AM (IST)
Hero Image
Haryana Politics: BJP-JJP पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, 'हरियाणा में फेल हुए लोग राजस्थान निकल रहे हैं'

जागरण संवाददाता, कैथल। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता के अहंकार में चूर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। गठबंधन सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। आज प्रदेश का कोई वर्ग नहीं बचा जो भाजपा-जजपा की जनविरोधी नीतियों का शिकार ना हुआ हो।

आज प्रदेश के जनप्रतिनिधि से लेकर जनता का शोषण करने में गठबंधन सरकार अग्रणी पंक्ति में नजर आ रही है। जिस प्रकार से आज बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ता अपराध, बढ़ती महंगाई से दुखी की जनता भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है।

कोयल कॉम्पेल्क्स में कर रहे थे संबोधित

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष काेयल कांप्लेक्स में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर वरिष्ठ नेता अनिल शोरेवाला ने उनका स्वागत किया। उनके साथ सुधीर मेहता, कंवरपाल करोड़ा, सुल्तान सिंह जडौला, दिल्लू राम बाजीगर, प्रदीप चौधरी पूंडरी व गुरदीप तंवर विशेष रूप से मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Karnal News: संपत्ति कर दाताओं को सरकार ने दी बड़ी राहत, 15 नवंबर तक उठा सकेंगे विशेष लाभ

जजपा को जमा जीरो पार्टी बताते हुए प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में फेल हुए लोग अब राजस्थान की ओर निकल पड़े हैं, लेकिन जनता सब जानती है।

कांग्रेस का मजबूत संगठन है और बेहतरीन तरीके से कम कर रहा है भविष्य में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सरकार का पीपीपी यानि परमानेंट परेशानी पत्रउदय भान ने परिवार पहचान पत्र में धांधलियों का आरोप लगाते हुए कहा कि यह परमानेंट परेशानी पत्र है, जिसकी धांधलियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं।

जिंदा आदमी को भी मृत दिखा दिया गया

उन्होंने कहा कि अगस्त 2020 से अगस्त 2023 तक प्रदेश में करीब 70 लाख परिवार पहचान पत्र बने। उनमें 90 प्रतिशत से ज्यादा में गड़बडिय़ां पाई गईं। किसी में जन्म की तारीख, किसी में नाम, किसी में मैरिटल स्टेटस, किसी में योग्यता, किसी में विकलांग स्टेटस और किसी में आय गलत दिखाई गई।

यहां तक कि जिंदा आदमी को मृत और मृत को जिंदा दिखा दिया गया। लोग फैमिली आइडी की गलतियों को सुधरवाने के लिए लघु सचिवालयों के चक्कर काट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Chandigarh News: चुनावी मोड में आई कांग्रेस, 90 हलकों में हुड्डा और उदयभान करेंगे जन आक्रोश रैलियां