Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Sports News: हरियाणा के 1330 अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों के लिए चार करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति जारी

हरियाणा के 1330 अनुसूचित जाति के खिलाडि़यों के लिए अच्‍छी खबर है। खेल मुख्‍यालय की तरफ से इन खिलाडि़यों के लिए चार करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति जारी कर दी गई है। खेल मुख्यालय की तरफ से जिला स्तर पर राशि भेज दी गई है।

By Sunil KumarEdited By: Anurag ShuklaUpdated: Fri, 18 Nov 2022 04:11 PM (IST)
Hero Image
अनुसूचित जाति के खिलाडि़यों के लिए छात्रवृत्ति जारी।

कैथल, [सुनील जांगड़ा]। खेल मुख्यालय की तरफ से 22 जिलों के अनुसूचित जाति के 1330 खिलाड़ियों के लिए चार करोड़ पांच लाख 76 हजार रुपये की राशि जारी कर दी गई है। खिलाड़ियों से यह राशि साल 2021-22 में खेल उपलब्धियों के आधार पर दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा भिवानी के 206 खिलाड़ियों को 64 लाख 56 हजार रुपये मिले हैं। सबसे कम मेवात के सात खिलाड़ियों को एक लाख 74 हजार रुपये मिले हैं। यह राशि सभी जिलों में खेल विभाग के पास पहुंच चुकी है।

अब विभाग की तरफ से कागजी प्रक्रिया पूरी करके खिलाड़ियों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। बता दें विभाग की तरफ से हरियाणा के स्कूल और कालेजों में पढ़ने वाले खिलाड़ियों को हर साल छात्रवृत्ति दी जाती है। सामान्य वर्ग में स्कूल स्टेट, कालेज स्टेट और नेशनल प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। एससी वर्ग में स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेने और स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाती है।

किस जिले में कितने खिलाड़ियों को मिलेगी राशि

जिला - संख्या - राशि

फरीदाबाद - 17 - पांच लाख 88 हजार

यमुनानगर - 33 - सात लाख 86 हजार

मेवात - 07 - एक लाख 74 हजार

सोनीपत - 32 - नौ लाख 78 हजार

चरखी दादरी - 18 - पांच लाख 52 हजार

पंचकूला - 11 - दो लाख 94 हजार

कैथल - 123 - 37 लाख 62 हजार

हिसार - 92 - 30 लाख

पलवल - 10 - दो लाख 58 हजार

अंबाला - 31 - नौ लाख 30 हजार

जींद - 133 - 38 लाख 88 हजार

नारनौल - 72 - 19 लाख 98 हजार

रेवाड़ी - 18 - चार लाख 62 हजार

करनाल - 39 - 14 लाख चार हजार

गुरुग्राम - 50 - 17 लाख 88 हजार

भिवानी - 206 - 64 लाख 56 हजार

फतेहाबाद - 18 - चार लाख 26 हजार

सिरसा - 34 - दस लाख 38 हजार

पानीपत - 90 - 27 लाख 28 हजार

कुरुक्षेत्र - 112 - 30 लाख 72 हजार

झज्जर - 63 - 20 लाख 16 हजार

रोहतक - 121 - 39 लाख 78 हजार

यह मिलती है खिलाड़ियों को राशि

खेल का स्तर:::  स्वर्ण पदक::   रजत पदक::  कांस्य पदक

अंतरराष्ट्रीय::: :::::::::84000:::: :::::72000:::::::::::::::: 60000

राष्ट्रीय :::::::::::: 60000::::::::::::::: 48000::::::::::::::: 36000

राज्य::::::::::::::: 42000:::::::::::::::36000:::::::::::::::30000

"जिला खेल अधिकारी ने रामनिवास ने बताया कि अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति की राशि आ चुकी है। कागजी प्रक्रिया पूरी करके जल्द ही खिलाड़ियों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।"