Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जनवरी से एक्सप्रेस बन कुरुक्षेत्र-जींद रूट पर दौड़ेगी ट्रेनें

कोरोना महामारी के बीच कैथल से कुरुक्षेत्र और जींद जाने वाली ट्रेनें पिछले 10 महीने से बंद हैं। अब इन रेल यात्रियों का जल्द ही इंतजार खत्म होगा।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 24 Dec 2020 08:57 AM (IST)
Hero Image
जनवरी से एक्सप्रेस बन कुरुक्षेत्र-जींद रूट पर दौड़ेगी ट्रेनें

कमल बहल, कैथल

कोरोना महामारी के बीच कैथल से कुरुक्षेत्र और जींद जाने वाली ट्रेनें पिछले 10 महीने से बंद हैं। अब इन रेल यात्रियों का जल्द ही इंतजार खत्म होगा। कोविड-19 के मद्देनजर रेलवे ने कैथल से कुरुक्षेत्र-जींद रुट पर दिल्ली तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन में तब्दील करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू की जाएंगी। रेलवे ने ट्रेन चलाने की तिथि को लेकर जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जल्द ही इसकी तिथि जारी होगी। इस ट्रेन में सफर करने के लिए अब यात्रियों को ऑनलाइन माध्यम से ही टिकटें ले सकेंगे। इस ट्रेन की समय सारिणी में बदलाव किया जाएगा। बता दें कि कोरोना के कारण रेलवे की ओर से अधिकतर पेसेंजर ट्रेंनों को एक्सप्रेस बनाया जा रहा है।

यह है प्रस्तावित समय सारिणी

रेलवे ने अभी स्थानीय अधिकारियों के पास नई समय सारिणी को लेकर पत्र जारी नहीं किया है, लेकिन प्रस्तावित समय सारिणी को जरूर बनाया है। इसमें दिल्ली-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस दिल्ली से शाम 18:15 पर चलेगी और कुरुक्षेत्र 23:20 पर पहुंचेगी। वहीं, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र से छह बजे चलेगी और दिल्ली सुबह 10:55 पर पहुंचेगी।

यहां नहीं होगा ठहराव :

दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन के एक्सप्रेस बन जाने के बाद छोटे हॉल्ट पर ठहराव बंद किया जाएगा। अब थानेसर, पिडारसी, पबनावा, टीक, ग्योंग, न्यू कैथल हाल्ट, कुतबपुर, सुजूमा, गुरथली, घासो, बरसोला, बिशनपुरा, किनाना, जैजैवंती, किलाजफरगढ, लाखनमाजरा, करेंथी, समर गोपालपुर, अस्थलबोहर, खरावड़, इस्माइला, रोहंदनगर, असौधा, घेवरा, मुंडका, नांगलोई, मंगोलपुरी, दयाबस्ती, विवेकानंद हॉल्ट पर ट्रेन नहीं रुकेगी।

वर्जन :

पैसेंजर ट्रेन के एक्सप्रेस बनाए जाने के बाद जनवरी माह के पहले सप्ताह में इसे चलाया जाएगा। रेलवे के उच्चाधिकारियों की ओर से चलाने की तिथि को लेकर पत्र जारी नहीं किया गया है। जल्द ही यह पत्र जारी होगा। एक्सप्रेस ट्रेंनें चलने के बाद हाल्ट स्टेशनों के ठहराव को कम कर दिया जाएगा। नए साल में नई समयसारिणी के हिसाब से यह ट्रेनें चलेंगी।

विनोद कुमार, पीआरओ, हेडक्वाटर, उत्तर रेलवे, दिल्ली।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर