Move to Jagran APP

'हमारी योजना से एक करोड़ लोगों को मिला लाभ, पहले की सरकारों ने सिर्फ 420 की'; करनाल में शाह के सामने बरसे CM मनोहर

वीरवार को हरियाणा की भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर करनाल में अंत्योदय महासम्मेलन (Antyodaya Mahasammelan) आयोजित किया गया। इसमें सीएम मनोहर लाल के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी (Union Minister Amit Shah) हिस्सा लिया। भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार करने का प्रयास किया। दोनों ने सरकार की उपलब्धियां तो बताई ही साथ ही साथ विपक्ष पर भी कई हमले किए।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Thu, 02 Nov 2023 02:14 PM (IST)
Hero Image
महासम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, साथ खड़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य नेता

जागरण संवाददाता, करनाल। (Haryana News) वीरवार को हरियाणा की भाजपा सरकार (BJP) के नौ साल पूरे होने पर करनाल में अंत्योदय महासम्मेलन (Antyodaya Mahasammelan) आयोजित किया गया।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Minister Amit Shah) ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) पहुंचे।  

गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा -हरियाणा वीरों की भूमि है, मैं इसको नमन करता हूं। देश के लिए शहीद होने वाले युवाओं से कहा देश के लिए जान देने वालों की सूची में मेरा हरियाणा नंबर एक है।

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि हम कब से प्रार्थना कर रहे थे कि रामलला को अपना भव्य मंदिर मिल जाए। कांग्रेस ने लंबे समय तक इस कार्य को लटका के रखा। मोदी जी ने यह लक्ष्य पूरा किया। आप सभी योजना का लाभ लेकर अयोध्या में दर्शन के लिए अवश्य जाएं।

प्रदेश में 28000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का हुआ निर्माण

शिक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार (Pm Narendra Modi) में देश में नए आयाम स्थापित हुए। इसी तर्ज पर प्रदेश में भी शिक्षा और विकास के एक से बढ़कर एक कार्य हुए छोटे प्रदेश में 28000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का निर्माण किया गया। छोटे प्रदेश में 28000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का निर्माण किया गया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बृस्पतिवार को आयोजित होगा 'अंत्योदय महासम्मेलन', केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

20 लाख किसानों को हर साल दी जाती है सम्मान निधि

शाह ने मनोहर लाल सरकार (CM Manohar Lal Khattar) को बधाई दे देते हुए कहा कि अपने सुशासन के हर दिवस को गरीब लोगों के कल्याण के साथ मनाते हैं। मोदी और मनोहर सरकार ने प्रदेश के 45 लाख से ज्यादा लोगों के जीवन में नया उजाला बिखेरा है। 20 लाख किसानों को हर साल सम्मान निधि दी जाती है।

गृहमंत्री ने कहा-पढ़ी-लिखी पंचायत वाला सबसे पहला राज्य हरियाणा

गृहमंत्री ने कहा-पढ़ी-लिखी पंचायत वाला सबसे पहला राज्य हरियाणा बना। सबसे पहले आयुष विश्वविद्यालय बनाने वाला राज्य भी हरियाणा ही है। देश की अर्थव्यवस्था में इतने छोटे प्रदेश का 4% योगदान है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा मैं हुडा जी से पूछना चाहता हूं कि 9 साल में जो विकास हुआ है वह दिखाई देता है या अभी भी आंखें बंद है ?

मैं हुडा जी से पूछना चाहता हूं कि 9 साल में जो विकास हुआ है वह दिखाई देता है या अभी भी आंखें बंद है ?उनके शासन में भ्रष्टाचार इतना था कि अपने चहेतों को ही नौकरी दी। हमारे शासन में ही चंद्रयान मिशन सफल हुआ, जनता को आनंद हुआ। नया संसद भवन देखिए, हमने कर्तव्य पथ बनाया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- इस आयोजन का विशेष महत्व है। कल ही हमने हरियाणा का स्थापना दिवस मनाया है। 9 साल में हमने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाया। सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह का अभिवादन किया और उनकी तारीफ में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की तरह आपने मजबूत फैसले लिए।

पिछली सरकारों में बिचौलिए करते थे काम 

पिछली सरकारों में बिचौलिए काम करते थे। आज भी उनके लोग बाज नहीं आ रहे हैं। जातियों के खेल ने लोकतंत्र में आस्था को बिगाड़ा है। खट्टर ने लोगों से कहा हमने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधा है। हमने तकनीक का सहारा लेकर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाया है। सरकार आपके पास पहुंचे यह सुनिश्चित किया।

हमने यह स्वाभिमान जगाया कि हम सब हरियाणवी हैं। अंत्योदय का अर्थ गरीब का उदय है। कांग्रेस और चौटाला सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में गरीबों के साथ चार सौ बीसी की गई। विपक्ष कहता है कि पोर्टल खत्म कर देंगे। जितना ज्यादा बोलेंगे उतना ज्यादा जनता सचेत हो रही है। जनता को मालूम है कि तकनीक से ही उसे योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मैं हरियाणा की पूरी जनता को अपना परिवार मानता हूं। हर किसी की चिंता करना मेरा दायित्व है। सरकारी खजाना हमेशा जनता के लिए खोल के रखेंगे कभी कोई कमी नहीं आने देंगे। गरीबों के घर में सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए हमने 5% अतिरिक्त अंक का प्रावधान किया। पर्ची और खर्ची के सिलसिले पर अंकुश लगाया। एक करोड़ से ज्यादा प्रदेश की जनता को योजनाओं का लाभ मिल चुका है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ हर वंचित और गरीब को मिल रहा है। आज डबल इंजन की सरकार एक-एक व्यक्ति को ढूंढ-ढूंढ कर योजनाओं का लाभ दे रही है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से अंत्योदय की यात्रा पर महासम्मेलन में फिल्म का प्रदर्शन शुरू किया गया। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल(Cooperative Minister Dr. Banwari Lal) ने अपने संबोधन में कहा-प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को नया जीवन मिला है।

देश और प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गरीब शोषित और वंचित वर्ग को घर बैठे उनके अधिकार मिल रहे हैं।जनकल्याण की सेवाएं ऑनलाइन होने से आमजन को बड़ा लाभ मिला है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! हरियाणा दिवस पर CM मनोहर लाल ने प्रदेश को दिया बड़ा तोहफा,इन सुविधाओं में अब मिलेगी कैशलेस व्यवस्था

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें