Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather Today: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर झमाझम होगी बारिश; नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Haryana Weather Today हरियाणा में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं आने वाले दिनों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश का अगला दौर 15 व 16 अक्टूबर के बीच देखने को मिल सकता है। वहीं विक्षोभ के कारण प्रदेश में 17 से 20 अक्टूबर की अवधि में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Thu, 12 Oct 2023 08:19 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा में फिर होगी बारिश की एंट्री

जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana Weather Today: हरियाणा में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। मानसून की विदाई होने के बाद से ही मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी बारिश तो कभी मौसम साफ नजर आता है।

वहीं, अब फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 अक्टूबर को आने के आसार हैं।

प्रदेश में फिर बरसेंगे बदरा

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश का अगला दौर 15 व 16 अक्टूबर के बीच देखने को मिल सकता है। वहीं, विक्षोभ के कारण प्रदेश में 17 से 20 अक्टूबर की अवधि में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वर्तमान मौसम प्रणाली के तहत पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी धुरी समुद्र से 5.8 किलोमीटर ऊपर है।

तीन दिन बाद बारिश के आसार

वहीं, 13 अक्टूबर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित होने की संभावना है। वहीं, अगले चार दिन के दौरान अब आम तौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

15 अक्टूबर को उत्तर हरियाणा व दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि 16 अक्टूबर और इसके बाद राज्य में अलग-अलग स्थानों पर ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन साफ रहेगा मौसम, तीसरे दिन बूंदाबांदी के आसार; पढ़ें वेदर का पूरा अपडेट

हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम

बुधवार को राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहा। सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान नारनौल और सबसे कम 18.5 डिग्री सेल्सियस तापमान यमुनानगर के दामला में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा। आज बूंदाबांदी के आसार नहीं है। ऐसे में दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं, तड़के सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Haryana CM मनोहर लाल का भूपेंद्र हुड्डा पर हमला, बोले- प्रजातंत्र को किया चीर-चीर, अपनी हरकत छोड़ दे

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर