Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnal Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी 22400 मतों से आगे, यहां पढ़िए सभी अपडेट्स

देशभर में हर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का इंतजार कर रहा है। आज पता चल जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। वहीं देश के भविष्य के साथ ही हरियाणा का भी भविष्य तय हो जाएगा। आज खाली पड़ी करनाल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे भी सामने आने वाले हैं। उपचुनाव के नतीजे तय करेंगी कि राज्य में किसकी सरकार रहेगी।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:43 PM (IST)
Hero Image
Karnal Assembly Election Result 2024: करनाल विधानसभा सीट पर सीएम सैनी आगे चल रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, करनाल। पूरा देश बेसब्री से लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का इंतजार कर रहा है। सात चरणों में हुए चुनावों के लिए आज नतीजे जारी होने वाले हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह से ही मतगणना शुरू हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के साथ ही आज करनाल विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं। फिलहाल जारी मतगणना के मुताबिक इस सीट पर उपचुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  हरियाणा में दिखा बड़ा उलटफेर, रोहतक सीट पर दीपेंद्र हुड्डा 1.22 लाख वोटों से आगे

इतने वोटों से आगे नायब सैनी

उन्होंने मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी तिरलोचन सिंह पर 22400 मतों की बढ़त हासिल की है। अभी तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक नायब सिंह सैनी को 35496 और तिरलोचन सिंह को 17700 वोट मिले हैं।

साफ होगी राज्य सरकार की तस्वीर

चार जून को जारी होने वाले नतीजों के साथ जहां यह साफ हो जाएगा कि जनता देश की बागडोर किसके हाथ में देने वाली है, तो वहीं करनाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के नतीजे तय करेंगी कि राज्य में किसकी सरकार रहेगी। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफा देने बाद यहां सीट खाली हुई थी, जिसके लिए अब बीजेपी नेता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव में मैदान में हैं।

प्रदेश में अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए नायब सिंह का यह चुनाव जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर यहां से भाजपा जीतती है, तो कांग्रेस और जजपा भी बैकफुट पर नजर आ सकती है, जो लगातार राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही है।

25 मई को हुआ था चुनाव

लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही आज लोगों की नजरें करनाल विधानसभा सीट के नतीजों पर भी टिकी हुई है। यहां 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान डाले गए थे और इसी दिन खाली पड़ी करनाल विधानसभा सीट के उम्मीदवारों की किस्मत भी लिखी गई।

यह भी पढ़ें- लोकसभा सीट हिसार में जारी कांटे की टक्कर, बीजेपी के रणजीत सिंह के बाद अब कांग्रेस के जयप्रकाश आगे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें