Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Elections 2024: कुरुक्षेत्र से AAP ने सुशील गुप्ता पर खेला दांव, क्या BJP के मजबूत किले में लगा पाएंगे सेंध?

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र से अपने उम्मीदवार सुशील गुप्ता पर दांव खेला है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता बीजेपी की 10 सालों की जीत पर सेंध लगा पाएंगे। वहीं हरियाणा में कांग्रेस और आप गठबंधन में तय हुआ है कि कांग्रेस नौ सीटों पर जबकि आप एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

By Deepak Saxena Edited By: Deepak Saxena Updated: Tue, 27 Feb 2024 06:50 PM (IST)
Hero Image
कुरुक्षेत्र से AAP ने सुशील गुप्ता पर खेला दांव।

डिजिटल डेस्क, कुरुक्षेत्र। हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, कांग्रेस और आप गठबंधन में ये बात तय हुई कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी नौ लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि एक सीट आम आदमी पार्टी को दी गई है।

साल 2013 में कांग्रेस से लड़ चुके हैं चुनाव

कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता एक विख्यात शिक्षाविद्, कृषिविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने साल 2013 का दिल्ली विधानसभा चुनाव मोतीनगर से कांग्रेस पार्टी से लड़ा। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया। साल 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से वो आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

अगर पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो हरियाणा की सभी 10 सीटें बीजेपी के खाते में गई थी। लेकिन इस बार आप और कांग्रेस का गठबंधन में ये बात तय हुई हैआम आदमी पार्टी एक और कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव को लड़ेगी।

ये भी पढ़ें: Kisan Andolan: किसानों के दिल्ली कूच के बीच ट्यूकर बॉर्डर पर विरोध के सुर पड़े ठंडे, आपसी भाईचारे के लग रहे नारे

कुरुक्षेत्र में क्या कहते हैं पिछले आंकड़े?

अगर साल 2014 में हुए लोकसभा इलेक्शन में कुरुक्षेत्र सीट से बीजेपी के राजकुमार सैनी को जीत हासिल हुई थी, उन्होंने कांग्रेस के नवीन जिंदल को 1,29,736 वोटों से मात दी थी।

वहीं, साल 2019 में कुरुक्षेत्र सीट पर कांग्रेस की ओर से निर्मल सिंह मैदान में थे। जबकि बीजेपी के नायब सिंह सैनी ने उन्हें चुनावी मैदान में कड़ी शिकस्त दी थी। उस समय नायब सिंह को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले थे, वहीं, कांग्रेस के निर्मल सिंह को तीन लाख चार हजार 38 वोटों से संतोष करना पड़ा। जिस कारण बीजेपी उम्मीदवार को तीन लाख 84 हजार 591 वोटों के अंतर से भारी जीत मिली थी।

जबकि, आम आदमी पार्टी ने पिछले बार का लोकसभा चुनाव जजपा के गठबंधन में लड़ा था। अब इस बार के लोकसभा चुनाव में ये देखना दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के खिलाफ बीजेपी गठबंधन किसे उतारता है।

ये भी पढ़ें: Poisonous Liquor Case: गैंगस्टर काला राणा का साथी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जहरीली शराब कांड में जारी था नोटिस