Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Gita Mahotsav: गीता महोत्सव के संत सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, जाएंगे मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम

International Gita Mahotsav 2023 अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 22 दिसंबर को संत सम्मेलन होगा जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन ने बताया कि शाह संत सम्मेलन के शिरकत करने से पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम गीता संस्थानम् में जाएंगे। अमित शाह को पहले 23 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर होने वाले दीपदान कार्यक्रम में भी शामिल होना है।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Tue, 19 Dec 2023 09:42 AM (IST)
Hero Image
गीता महोत्सव के संत सम्मेलन में 22 दिसंबर को आएंगे अमित शाह।फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 22 दिसंबर (International Gita Mahotsav 2023) को संत सम्मेलन होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Home Minister Amit Shah) शामिल होंगे। हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन डा. अरविंद यादव ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह संत सम्मेलन के शिरकत करने से पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम गीता संस्थानम् (Manishi Swami Gyananand Geeta Sansthan) में जाएंगे।

गीता महोत्सव के मुख्य आयोजन 17 दिसंबर से शुरू 

दोपहर का भोजन वहीं पर करेंगे। डा. अरविंद यादव ने केडीबी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि संत सम्मेलन में देशभर के संतों को भी आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य आयोजन 17 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: एल्विश यादव सांप प्रकरण में 20 जनवरी को होगी सुनवाई, पुलिस ने अदालत में जमा की एटीआर

अमित शाह पहले 23 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर होने वाले दीपदान में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पहले 23 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर होने वाले दीपदान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया था।

22 दिसंबर को संत सम्मेलन में होंगे शामिल

अब वे 22 दिसंबर को संत सम्मेलन में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Gurugram News: 2024 में बनकर तैयार हो जाएंगे नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरफ्लो होने की समस्या दूर होगी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें