Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gita Mahotsav 2024: इस बार 28 फरवरी से 6 मार्च तक श्रीलंका में होगा गीता महोत्सव, अब तक इन देशों में हो चुका आयोजन

Gita Mahotsav 2024 कई देशों में गीता महोत्सव मनाने के बाद कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इस बार श्रीलंका में गीता महोत्सव-2024 का आयोजन करेगा। केडीबी के पदाधिकारी व अधिकारी तैयारियों के लिए मंगलवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो चुके हैं। श्रीलंका में किस शहर में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा केडीबी के अधिकारी वहां जाकर तय करेंगे। गीता महोत्सव की तारीख का एलान हो चुका है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar JhaUpdated: Wed, 24 Jan 2024 11:58 AM (IST)
Hero Image
Gita Mahotsav 2024: इस बार 28 फरवरी से 6 मार्च तक श्रीलंका में होगा गीता महोत्सव।

बृजेश द्विवेदी, कुरुक्षेत्र। Gita Mahotsav in Sri Lanka कई देशों में गीता महोत्सव मनाने के बाद कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इस बार श्रीलंका में गीता महोत्सव-2024 का आयोजन करेगा। केडीबी के पदाधिकारी व अधिकारी तैयारियों के लिए मंगलवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो चुके हैं।

इनमें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मदनमोहन छाबड़ा शामिल हैं।

श्रीलंका में महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से 6 मार्च तक

श्रीलंका में महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। श्रीलंका में किस शहर में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा केडीबी के अधिकारी वहां जाकर तय करेंगे। बता दें कि इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान श्रीलंका पार्टनर कंट्री था।

 गीता महोत्सव 2023 में श्रीलंका के पर्यटन मंत्री थे मौजूद

महोत्सव के दौरान आए श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुरा विक्रमनायके ने अपने यहां भी गीता महोत्सव मनाने के प्रस्ताव रखा था जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूर कर लिया था। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के दौरान श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुरा विक्रमनायके ने कुरुक्षेत्र पावन धरा की प्रशंसा के साथ ही ब्रह्मसरोवर पर महाआरती थी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: CM मनोहर लाल LUVAS पहुंचे, आज प्रदेश को 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात, इलाके में धारा 144 लागू

उन्होंने कहा था इस पावन धरा पर पांव रखते ही आध्यात्मिकता और भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद की अनुभूति हुई। इस धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए जो आज भी पूर्णतया प्रासंगिक है।

केडीबी का तीन सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना 

इन उपदेशों का अनुसरण करने के लिए श्रीलंका के नागरिकों को भी प्रेरित और जागरूक किया जाएगा। अब केडीबी का तीन सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना हो चुका है। इससे पहले मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा व आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव मनाया जा चुका है।

महोत्सव के प्रारूप पर होगी चर्चा

मदनमोहन कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मदनमोहन छाबड़ा ने बताया कि केडीबी का तीन सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना हुआ है। वहां की सरकार श्रीलंका में कहां पर गीता महोत्सव का आयोजन करेगी उस स्थान का अवलोकन किया जाएगा। वहां पर महोत्सव का प्रारूप क्या होगा इस पर चर्चा कर उसके अनुसार तैयारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Jind Crime: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ASI को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर