Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana: ताऊ देवीलाल की जयंती पर 'बड़ा खुलासा' करेंगे अभय चौटाला, पूर्व CM हुड्डा को बताया BJP की कठपुतली

अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश की राजनीति को लेकर बहुत बड़ा खुलासा करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा को मजबूत करने करने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान अभय चौटाला ने 25 सितंबर को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई

By Mohammad SameerEdited By: Mohammad SameerUpdated: Sun, 17 Sep 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
ताऊ देवीलाल की जयंती पर 'बड़ा खुलासा' करेंगे अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की कठपुतली हैं। भाजपा को हुड्डा मजबूत करने का काम कर रहे हैं ।

वहीं उन्होंने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा। वे शनिवार को सैनी समाज भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को कैथल में चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाला सम्मान समारोह ऐतिहासिक होगा।

ताऊ देवीलाल की जयंती के बहाने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में इनेलो, खरगे-सोनिया के साथ केजरीवाल को भी न्योता

राजनीति में परिवर्तन आएगा...

सम्मान समारोह में पूरे देश से राष्ट्रीय स्तर के 15 से अधिक नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सम्मान समारोह में जनसैलाब उमड़ेगा। प्रदेश में निकाली गई परिवर्तन यात्रा का बदलाव हरियाणा में देखने को मिल रहा है, इसलिए उम्मीद है कि अबकी बार कैथल में बदलाव की लहर के चलते प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन आएगा।

(फोटोः अभय चौटाला)

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश की राजनीति को लेकर बहुत बड़ा खुलासा करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा को मजबूत करने करने का काम कर रही है।

कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान अभय चौटाला ने 25 सितंबर को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई और सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सभी अधिक से अधिक कार्यकर्ता लेकर 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल जयंती पर कैथल पहुंचे। इससे पूर्व सैनी समाज सभा में पहुंचने पर विधायक अभय चौटाला का इनेलो के जिला अध्यक्ष बूटा सिंह लूखी व अन्य नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अन्य पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर इनेलो पार्टी का दामन थामा। जिन्हें अभय चौटाला ने पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया और कहा कि उनका पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ने वाली है।

कहा कि नूंह दंगे के लिए कांग्रेस विधायक मामन सिंह दोषी हैं तो उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह फंसाना नहीं चाहिए। राज्य मंत्री संदीप सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि मीडिया को इस बारे में आगे आना चाहिए। प्रदेश की बहन बेटियों की इज्जत करना हम सब का कर्तव्य बनता है।

इस मौके पर गगनजोत सिंह संधू, संदीप अजराना, कुरुक्षेत्र जिला के जिला प्रभारी रामकुमार ऐबला, महिला इनेलो नेत्री तनुजा, सोमदत्त पांचाल, मनजीत चौधरी, जसविंद्र कश्यप एडवोकेट, सुरेश नैन, जोगिंद्र पिंडारसी, मौजूद रहे।